झाबुआ को मिलेगी 10 करोड़ की लिंक रोड की सौगात: कालिका माता मंदिर से बस स्टैंड तक मिलेगी नई राह, नाला सफाई अभियान शुरू

​झाबुआ (Jhabua News): झाबुआ शहरवासियों को जल्द ही यातायात जाम से बड़ी राहत मिलने वाली है। पिछले कई सालों से जिस लिंक रोड की मांग की जा रही थी, अब वह धरातल पर उतरने जा रही है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस लिंक रोड की दिशा में पहला बड़ा कदम…

img 20260129 wa0003389378513630847659

झाबुआ (Jhabua News): झाबुआ शहरवासियों को जल्द ही यातायात जाम से बड़ी राहत मिलने वाली है। पिछले कई सालों से जिस लिंक रोड की मांग की जा रही थी, अब वह धरातल पर उतरने जा रही है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस लिंक रोड की दिशा में पहला बड़ा कदम उठाते हुए नगर पालिका ने नाला सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार, उपाध्यक्ष लाखन सिंह सोलंकी और भाजपा जिला महामंत्री व पार्षद विजय चौहान के नेतृत्व में कालका माता मंदिर से स्वाद होटल तक बदहाल हो चुके नाले की सफाई का कार्य विधिवत शुरू किया गया।

screenshot 20260129 084540 gallery1573757984686850195

पोकलेन मशीन से सफाई, बरसों पुरानी समस्या से मिलेगा निजात

​शहर के विकास को गति देते हुए नगर पालिका ने मौके पर पोकलेन मशीन उतारकर तत्काल प्रभाव से सफाई अभियान छेड़ा है। इससे न केवल लंबे समय से जमा गंदगी और कचरे के ढेर साफ होंगे, बल्कि जल-निकासी की समस्या भी हल होगी।

img 20260129 wa00046052343690575220776

इस पहल से स्थानीय रहवासियों में खुशी का माहौल है। सफाई कार्य शुरू होने से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रशासन शहर के विकास को लेकर गंभीर है।

img 20260129 wa0003389378513630847659

10 करोड़ का प्रोजेक्ट: कालका माता मंदिर से सीधे बस स्टैंड का जुड़ाव

​यह केवल एक सफाई अभियान नहीं, बल्कि एक बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत है।

  • प्रोजेक्ट: लिंक रोड निर्माण (Link Road Construction)
  • अनुमानित लागत: करीब 10 करोड़ रुपये
  • रूट: कालका माता मंदिर से सीधे बस स्टैंड तक।
  • लाभ: इस रोड के बनने से शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन का एक सुगम विकल्प मिलेगा। यह प्रोजेक्ट कई सालों से फाइलों में अटका था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

सफाई के बाद तुरंत होगा सीमांकन

नगर पालिका उपाध्यक्ष  लाखन सिंह सोलंकी और वार्ड क्र. 8 के पार्षद श्री विजय चौहान ने बताया कि प्रशासन पूरी योजना के साथ काम कर रहा है। नाले की सफाई पूरी होते ही सीमांकन कराया जाएगा। इससे यह स्पष्ट होगा कि नाले की भूमि कहां तक है और आसपास की जमीन पर अतिक्रमण की क्या स्थिति है। सीमांकन के बाद अतिक्रमण हटाकर सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

टेंडर प्रक्रिया तेज, जल्द शुरू होगा निर्माण

fb img 17696572642548737747689931153797

नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार ने बताया कि लिंक रोड निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया तेजी से चल रही है और अंतिम चरण में है। जल्द ही ठेकेदार का चयन कर इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

जनभागीदारी की अपील: “हम खुद बना सकते हैं अस्थायी मार्ग”

शहर के तकनीकी जानकार बिपिन पंचाल ने नपा की इस पहल को “अनुकरणीय” बताया है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा:

“टेंडर और पक्का निर्माण शुरू होने में कुछ समय लग सकता है। तब तक हम सभी नागरिक जनभागीदारी से मुर्रम की ट्रॉलियां डलवाकर, पानी और वाइब्रो-रोलर के जरिए एक अस्थायी मार्ग तैयार कर सकते हैं। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन तुरंत शुरू हो सकेगा।”

सहयोगियों का आभार

​इस कार्य को गति देने में स्थानीय नागरिकों और किसानों का भी बड़ा सहयोग मिल रहा है। नपा टीम और जनप्रतिनिधियों ने आसपास के खेत मालिकों—विशेषकर श्री बाबूभाई गुर्जर और श्री प्रवीणभाई माली—का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से यह कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ रहा है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports