झाबुआ: शीतला सप्तमी पर स्थानीय अवकाश अब 10 मार्च को

झाबुआ। जिला प्रशासन झाबुआ द्वारा वर्ष 2026 के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाशों की सूची में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जारी नवीनतम आदेश के अनुसार, अब शीतला सप्तमी का स्थानीय अवकाश 11 मार्च के बजाय 10 मार्च 2026 को रहेगा। ​क्यों बदला गया अवकाश? ​प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, तिथियों…

inshot 20260305 1850435843227242490761854710

झाबुआ। जिला प्रशासन झाबुआ द्वारा वर्ष 2026 के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाशों की सूची में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जारी नवीनतम आदेश के अनुसार, अब शीतला सप्तमी का स्थानीय अवकाश 11 मार्च के बजाय 10 मार्च 2026 को रहेगा।

झाबुआ: शीतला सप्तमी पर स्थानीय अवकाश अब 10 मार्च को

​क्यों बदला गया अवकाश?

​प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, तिथियों की गणना और स्थानीय मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए पूर्व में जारी आदेश में सुधार किया गया है। कलेक्टर नेहा मीना ने सामान्य पुस्तक परिपत्र-2 के नियम 08 और मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना (30 मार्च 1999) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह संशोधन आदेश जारी किया है।

​जिले के अन्य स्थानीय अवकाश

​कलेक्टर कार्यालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए कुल तीन स्थानीय अवकाश निर्धारित किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:

  1. मकर संक्रांति: 14 जनवरी 2026 (संपन्न)
  2. शीतला सप्तमी: 10 मार्च 2026 (संशोधित तिथि)
  3. अनंत चतुर्दशी: 25 सितम्बर 2026

झाबुआ में इस लिए होता है स्थानीय अवकाश

शीतला सप्तामी का पर्व झाबुआ समेत पूरे मालवा में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है । ये पर्व महिलाओं के खास होता है । देर रात से शीतला मंदिर के बाहर कतार लगने शुरू हो जाती है, दिन भर पूजा क्रम चलता रहता है । इस दिन बासी खाने की परंपरा है । चुल्हा नहीं जलाया जाता । झाबुआ में अब महिलाएं इसका पालन करती है । इस दिन एक दूसरे के घर पर जाकर मिलने का रिवाज भी है ।

ये संधि काल होता है । सर्दी लगभग खत्म हो चुकी होती है, और गर्मी दस्तक दे रही होती है । यहां ठंडा खाने की शुरूआत होती है । इसके साथ ही छोटी माता-बड़ी माता से बचाव के लिए भी महिलाएं शीतला माता की पूजा करती हैं और उन्हें जल चढ़ाकर शीतलता प्रदान करती हैं । महिलाओं का इस पर्व को लेकर खास जुड़ाव है, इसी वजह प्रशासन हर साल इस दिन स्थानीय अवकाश घोषित करता है ।

ताजा और त्वरित अपडेट्स के लिए ‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी है कोई वारदात, समस्या या सूचना?

हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports