Jhabua Post - हेडर

PM Kisan 22nd Installment: खुशखबरी! 13 मार्च को आएगी पीएम किसान की अगली किस्त, जानें झाबुआ और MP के किसानों को कितना मिलेगा लाभ

pm kisan 22 instalment

PM Kisan 22nd Installment . देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए होली से पहले एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की बहुप्रतीक्षित 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। लंबे समय से इस किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है, क्योंकि इस बार अगली किस्त के लिए अंतराल सामान्य से थोड़ा अधिक हो गया है।

पिछली किस्त से अब तक का सफर

आमतौर पर पीएम किसान की किस्त साल में तीन बार (हर चार महीने में) जारी की जाती है। पिछली बार यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी हुई थी, जिसके बाद 20वीं और 21वीं किस्तें क्रमशः अगस्त और नवंबर 2025 में जारी की गईं। अब 22वीं किस्त के लिए 13 मार्च 2026 की तारीख तय की गई है, जिससे किसानों को खेती-किसानी के कामों में आर्थिक मजबूती मिलेगी।

pm kisan 22 instalment

आंकड़ों की नज़र में: Pm Kisan samman nidhi. देश, प्रदेश और झाबुआ की स्थिति

पीएम किसान योजना का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार:

  • देश भर में: लगभग 9.3 करोड़ से अधिक किसान इस योजना से सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। इस बार सरकार 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर करेगी।
  • मध्य प्रदेश में: प्रदेश के करीब 82 से 83 लाख किसानों के खातों में यह राशि पहुंचेगी। एमपी हमेशा से इस योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी राज्यों में रहा है।
  • झाबुआ जिले में: आदिवासी बहुल झाबुआ जिले के लगभग 1.5 लाख से अधिक पंजीकृत किसान Pm kisan nidhi इस किस्त का लाभ उठाएंगे। स्थानीय कृषि केंद्रों पर ई-केवाईसी (e-KYC) को लेकर भी सक्रियता बढ़ गई है।

PM KISAN Samman Nidhi योजना का इतिहास और बजट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की औपचारिक शुरुआत 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से की थी (हालांकि यह दिसंबर 2018 से प्रभावी मानी गई थी)।

  • उद्देश्य: छोटे और सीमांत किसानों को बीज, खाद और अन्य खर्चों के लिए नकद सहायता देना।
  • खर्च: सरकार हर साल इस योजना पर लगभग 75,000 करोड़ रुपये खर्च करती है। अब तक 3.45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है।

MP के किसानों को ‘डबल इंजन’ का लाभ: PM kisan samman nidhi , CM किसान कल्याण योजना

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खास बात यह है कि उन्हें केंद्र की ₹6,000 की सहायता के साथ-साथ राज्य सरकार की ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ का लाभ भी मिलता है।

  • मध्य प्रदेश सरकार भी साल में 6,000 रुपये (2,000 की तीन किस्तें) देती है।
  • ताज़ा अपडेट: सीएम किसान निधि की पिछली किस्त 14 अगस्त 2025 को जारी की गई थी, और अगली किस्त भी जल्द ही बजट सत्र के आसपास (फरवरी-मार्च 2026) जारी होने की संभावना है। यानी एमपी के किसानों को साल में कुल 12,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलती है।

pm kisan samman nidhi अपना स्टेटस कैसे चेक करें? (How to Check Status)

यदि आप भी लाभार्थी हैं, तो इन स्टेप्स से अपना नाम चेक कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।