झाबुआ: थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,

करवड़ अरूण पाटीदार (झाबुआ)। झाबुआ जिले के करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चवरापाड़ा (मोर) में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा हो..

img 20260321 wa00229149830123045374523

करवड़ अरूण पाटीदार (झाबुआ)। झाबुआ जिले के करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चवरापाड़ा (मोर) में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहाँ गेहूं निकालने के दौरान थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था और यहाँ मजदूरी के कार्य से आया था।

बेल्ट में फंसने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मूलचंद पिता मालेराम वर्मा (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह राजस्थान के सीकर जिले की माधोपुर तहसील का निवासी था और थ्रेशर मशीन का मालिक भी था।

img 20260321 wa00229149830123045374523

घटना उस समय हुई जब मूलचंद चवरापाड़ा में एक किसान के खेत पर गेहूं निकालने का कार्य कर रहा था। कार्य के दौरान अचानक उसका शरीर थ्रेशर मशीन के पीछे चल रहे बेल्ट की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मशीन में फंसने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

img 20260321 wa00245884174368497537889

​हादसे की सूचना मिलते ही करवड़ पुलिस चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत और आरक्षक विजेंद्र यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद शव को मशीन से बाहर निकाला। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों में इस मंजर को देखकर शोक की लहर दौड़ गई।

पोस्टमार्टम के लिए पेटलावद भेजा गया शव

​चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को राजस्थान में सूचना भेज दी गई है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए पेटलावद सिविल हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed