,

झाबुआ: थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

करवड़ अरूण पाटीदार (झाबुआ)। झाबुआ जिले के करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चवरापाड़ा (मोर) में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहाँ गेहूं निकालने के दौरान थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से राजस्थान का…

img 20260321 wa00229149830123045374523

करवड़ अरूण पाटीदार (झाबुआ)। झाबुआ जिले के करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चवरापाड़ा (मोर) में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहाँ गेहूं निकालने के दौरान थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था और यहाँ मजदूरी के कार्य से आया था।

बेल्ट में फंसने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मूलचंद पिता मालेराम वर्मा (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह राजस्थान के सीकर जिले की माधोपुर तहसील का निवासी था और थ्रेशर मशीन का मालिक भी था।

झाबुआ: थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

घटना उस समय हुई जब मूलचंद चवरापाड़ा में एक किसान के खेत पर गेहूं निकालने का कार्य कर रहा था। कार्य के दौरान अचानक उसका शरीर थ्रेशर मशीन के पीछे चल रहे बेल्ट की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मशीन में फंसने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

img 20260321 wa00245884174368497537889

​हादसे की सूचना मिलते ही करवड़ पुलिस चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत और आरक्षक विजेंद्र यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद शव को मशीन से बाहर निकाला। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों में इस मंजर को देखकर शोक की लहर दौड़ गई।

पोस्टमार्टम के लिए पेटलावद भेजा गया शव

​चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को राजस्थान में सूचना भेज दी गई है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए पेटलावद सिविल हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports