झाबुआ (Jhabua Post): शहर में वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात झाबुआ के व्यस्ततम चंद्रशेखर आजाद मार्ग से बदमाशों ने घर के आंगन (ओटले) पर खड़ी एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर अब कोतवाली पुलिस बदमाशों की कर रही है।
बाइक से आए तीन सवार, सीसीटीवी में दिखी बाइक चोरी।
पुलिस को दिए गए शिकायती आवेदन अनुसार, घटना चंद्रशेखर आजाद मार्ग की है। फरियादी मनीष चौहान पिता प्रहलादसिंह चौहान, जो लेडीज आइटम और कटलरी की दुकान चलाते हैं। उनकी काले रंग की बजाज डिस्कवर 125 (Bajaj Discover 125) गाड़ी का नंबर MP 45 MD 1116 उनके घर के बाहर से चोरी हो गई।
फरियादी मनीष चौहान ने बताया कि 09 जून 2026 की रात करीब 10:00 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के आंगन (ओटले) पर खड़ी की थी। इसके बाद वे खाना खाकर परिवार के साथ सो गए। जब 10 जून की सुबह करीब 8:30 बजे वे सोकर उठे, तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल अपनी जगह से गायब थी। आस-पास तलाश करने पर भी जब गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस का रुख किया।
CCTV में कैद हुई बदमाशों की करतूत
वाहन चोरी की यह वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज से वारदात का जो तरीका सामने आया है, वह इस प्रकार है। रात करीब 1:00 बजे, एक अन्य बाइक पर सवार होकर 3 अज्ञात बदमाश गली में आते हुए दिखाई देते हैं। कुछ देर बाद उनमें से एक युवक पैदल वापस लौटकर आता है। वह युवक इत्मीनान से कुछ देर के लिए वहां खड़ी एक दूसरी गाड़ी पर बैठता है और रेकी करता है।
मौका और सन्नाटा देखकर वह फरियादी मनीष चौहान की ‘बजाज डिस्कवर’ बाइक का लॉक खोलता है और उसे लेकर रफूचक्कर हो जाता है।
कोतवाली पुलिस कर रही मामले की जांच
फरियादी मनीष चौहान ने 10 जून 2026 को झाबुआ कोतवाली थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत दर्ज कर ली है और सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चोरों के हुलिए की पहचान करने का प्रयास कर रही है। झाबुआ कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई कर
ताजा और त्वरित अपडेट्स के लिए ‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) से जुड़ें:
📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें
▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें
🚨 आपके आस-पास भी है कोई वारदात, समस्या या सूचना?
हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें












