CM Mohan Yadav Thandla Visit : झाबुआ जिले के थांदला में 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को होने वाला प्रदेश स्तरीय “स्व-सहायता समूहों का क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम” एक ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है। इस विशाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। CM Mohan Yadav Thandla Visit को लेकर जिले का पूरा प्रशासनिक और सियासी अमला अलर्ट मोड पर है। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया और कलेक्टर ने खुद ‘ग्राउंड जीरो’ पर उतरकर तैयारियों का सघन निरीक्षण किया है।
CM Mohan Yadav Thandla Visit: मंत्री निर्मला भूरिया और कलेक्टर ने परखीं व्यवस्थाएं
मुख्यमंत्री के इस महा-दौरे के दौरान आम जनता और हितग्राहियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने थांदला के शासकीय महाविद्यालय (कॉलेज ग्राउंड) पहुंचकर पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ जिला कलेक्टर भरसट और प्रशासन के तमाम आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
मंत्री निर्मला भूरिया और कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का कोना-कोना बारीकी से देखा। अधिकारियों की विशेष बैठक लेकर मंच व्यवस्था, वीआईपी (VIP) और आम जनता की बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा, सुचारू यातायात और पार्किंग को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि CM Mohan Yadav Thandla Visit के दौरान सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।

CM Mohan Yadav Thandla Visit: मुख्यमंत्री का कार्यक्रम और विकास की सौगातें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने इस थांदला प्रवास के दौरान झाबुआ जिले और पूरे प्रदेश को विकास की बड़ी सौगातें देंगे:
- 300 करोड़ का ऋण वितरण: प्रदेशभर की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सीएम स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपये का ऋण बांटेंगे। इसमें झाबुआ जिले के 215 समूहों को 10.08 करोड़ का ऋण सीधा प्राप्त होगा।
- 283 करोड़ के विकास कार्यों की झड़ी: मुख्यमंत्री 174.64 करोड़ रुपये की लागत के 29 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही 109.17 करोड़ रुपये से पूरे हो चुके 28 बड़े आधारभूत कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा।

उन्नत किसानों से संवाद और ‘आजीविकानो मेला’ का आकर्षण
इस बड़े आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले उन्नत किसानों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव जानेंगे।
CM Mohan Yadav Thandla Visit के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सजने वाला “आजीविकानो मेला” मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस मेले में प्राकृतिक खेती, पोषण, जनजातीय परंपराओं, औषधीय पौधों और स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए बेहतरीन स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना समेत कई अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को सीधा लाभ दिया जाएगा और मेधावी छात्र-छात्राओं का मंच से सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान भारी बारिश का पूर्वानुमान
मौसम की बात करें तो 31 जुलाई को झाबुआ जिले में भारी आंधी-तूफान (Heavy Thunderstorm) और बारिश (Rain) की 95% संभावना जताई गई है। हवा की गति 10 mph और नमी 86% तक रह सकती है। हालांकि गुरूवार को भी जिले में बादल छाए रहे । झाबुआ शहर की बाद करें तो सुबह तेज बारिश हुई लेकिन दिन भर धूप निकली । दोपहर बाद बादल छाए रहे लेकिन बरसे नहीं । बादलों की वजह से उमस काफी बढ़ गई ।
ताजा और विस्तृत खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं: www.jhabuapost.com
‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें:
📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें
▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें
🚨 आपके आस-पास भी है विकास से जुड़ी कोई खबर या समस्या?
हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें













