Karwad Chandan Theft : झाबुआ जिले के करवड़ में चंदन चोरी का मामपा सामने आया है । चंदन तस्करों ने आस्था के केंद्रों को भी अपना निशाना बनाया है। Karwad Chandan Theft का एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला करवड़ से सामने आया है। यहां स्थानीय पाटीदार मोहल्ले में स्थित तेजाजी मंदिर परिसर में लगा एक अत्यंत पुराना और बहुमूल्य चंदन का पेड़ अज्ञात चोर रातों-रात काटकर ले उड़े। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है।
Karwad Chandan Theft: सुबह दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेता तो हुआ खुलासा
मंदिर परिसर से इतने बड़े पेड़ के गायब होने की भनक रात में किसी को नहीं लगी। घटना का खुलासा तब हुआ, जब कांग्रेस नेता भेरूसिंह चौहान रोजाना की तरह सुबह करीब 5:30 बजे तेजाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। जैसे ही उनकी नजर मंदिर परिसर पर पड़ी, उन्होंने देखा कि पुराना चंदन का पेड़ वहां से गायब था और वहां सिर्फ ठूंठ बचा हुआ था। इसके तुरंत बाद उन्होंने अन्य ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को इस Karwad Chandan Theft की सूचना दी, जिसके बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई।

Karwad Chandan Theft: शातिर तस्करों ने खेत के पास ले जाकर किए टुकड़े
तस्करों ने इस चोरी को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया। उन्होंने मंदिर परिसर से उस भारी-भरकम चंदन के पेड़ को काटा और फिर उसे घसीटकर गांव के बाहर स्थित बद्रीलाल भालोड के खेत के पास ले गए। वहां तस्करों ने इत्मीनान से इस बेशकीमती पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा और बहुमूल्य लकड़ी को अपने साथ ले जाने में सफल रहे।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को तुरंत मामले की खबर दी गई है। पुलिस अब मौके पर पहुंचकर Karwad Chandan Theft मामले में सुराग तलाशने में जुट गई है। सवाल ये भी है कि चोर आराम जब इतने आराम से अपना काम करते रहे कि पेड़ काटकर उसके टूकड़े भी कर दिए , लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी ।
ताजा और विस्तृत खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं: www.jhabuapost.com
‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें:
📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें
▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें
🚨 आपके आस-पास भी हुई है चोरी या कोई बड़ी वारदात?
हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें













