झाबुआ में सुशासन 10 साल से बंटवारे के लिए 8 भाई लगा रहे दफ्तरों के चक्कर ।

झाबुआ में ऐसा सुशासन की 10 साल से बंटवारे के लिए 8 भाई लगा रहे दफ्तरों के चक्कर ।

झाबुआ में सुशासन , आवेदन देने पहुंचे किसान

झाबुआ में सुशासन, जनसुनवाई में शिकायत ।

झाबुआ में सुशासन ।  25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के महानायक अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है । अधिकारी-कर्मचारी सुशासन की शपथ लेते हैं । लेकिन शपथ की लाज झाबुआ जिले में तो कम से कम नहीं रखी जाती है । झाबुआ जिले में प्रशासन की किस तरह काम कर रहा है इसकी बानगी आपको जनसुनवाई में आने वली शिकायतों को देखकर हो जाएगी ।

मंगलवार को झाबुआ जिला मुख्यालय पर होने वाली जनसुनवाई में जमीन बंटवारे नहीं होने की शिकायत सामली गांव के ग्रामीण पुहंचे । इन लोगोें ने शिकायत की है कि पिछले 10 साल से 8 बाई जमीन 1 /8 हिस्सा करने का आवेदन दे रहे हैं । लेकिन 10 सालों में इनकी प्रार्थना पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है । इस दौरान सभी दफ्तरों की चौखट पर ये भाई जाकर आ चुके हैं ।

मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों को जिला पंचायत सीईओ ने एक बार फिर से बंटवारे के तहसील में आवेदन करने की सलाह दे डाली । ऐसे में शिकायत लेकर पहुंचे सामली के इन बुजुर्ग किसान के पास सिस्टम पर हंसने के अलावा कोई चारा नहीं बचा । 10 साल से आवेदन देने के बाद भी आवेदन क्यों नहीं हो पा रहा, समस्या कहां आ रही है, और मैदानी अमला काम क्यों नहीं कर रहा है, ये सब जानने के बजाय नए सिरे आवेदन के लिए शिकायतकर्ता को कहा गया ।

शिवराज सरकार में बेलगाम अफसरशाही चर्चा में रही, लेकिन अब मोहन राज में अधिकारी अपनी चाल बदलेंगे या All is well की तर्ज पर सरकार फील गुड करती रहेगी । ये जनता आने वाले कुछ दिनों में जान जाएगी ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

झाबुआ में सुशासन , आवेदन देने पहुंचे किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed