मिनिस्टर दीदी बनकर पहली बार पहुंचेगी झाबुआ, देखिए क्या है पूरा कार्यक्रम ।

Breaking Post- दीदी, मिनिस्टर दीदी बनकर पहली बार पहुंचेगी झाबुआ, देखिए क्या है पूरा कार्यक्रम ।

Screenshot 160 e1703856926878

मिनिस्टर दीदी निर्मला भूरिया का दौरा कार्यक्रम 

 दीदी के नाम से मशहूर  निर्मला भूरिया , मिनिस्टर दीदी बनकर पहली बार झाबुआ पहुंच रही है ।  मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री और  झाबुआ जिले के पेटलावद से विधायक निर्मला भूरिया शनिवार को झाबुआ पहुंच रही है ।  वह  कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार झाबुआ आ रही है । 

Jhabua Nagar Palika Ad 01

तय कार्यक्रम के अनुसार  सबसे पहले वह इंदौर से तारखेड़ी विश्व मंगल हनुमान धाम पहुंचेगी ।यहां विश्वमंगल हनुमान जी के चरणों में माथा टेककर, दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लेंगी ।  उसके बाद तारखेड़ी से  विभिन्न ग्रामों से होते हुए पेटलावद पहुंचेगी । 

वहां पर उनके कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा ।  दोपहर बाद उनके झाबुआ पहुंचने की उम्मीद है  । झाबुआ पहुंचने के बाद  पहले  स्व. दिलीप सिंह भूरिया की प्रतिमा स्थल  पहुंचेंगी, माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लेंगी ।

 

मिनिस्टर दीदी का दौैरा कार्यक्रम ।झाबुआ जिले को करीब 15 साल बाद मंत्री पद की सौगात मिली है ।  आखिरी बार निर्मला भूरिया ही 2008 में  प्रदेश सरकार में  राज्य स्वास्थ्य मंत्री रह चुकी हैं।  कैबिनेट मंत्री के झाबुआ दौर को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है । 

मंत्री निर्मला भूरिया पांचवी बार पेटलावद से विधायक चुनी गई है । निर्मला भूरिया को उनके सहज और सरल स्वभाव के लिए जाना जाता है ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports