,

EOW का छापा : सोसायटी मैनेजर की आय से अधिक संपत्ति की शिकायत, 4 करोड़ की अवैध संपत्ति का अनुमान

EOW का छापा । धार जिले के रिंगनोद में आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो (EOW) ने आदिम जाति सहकारी सोसायटी के प्रबंधक नंदकिशोर सोलंकी के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों के आधार पर की गई। EOW की टीम ने सुबह 6 बजे कार्रवाई शुरू की और पूरे दिन जांच…

EOW का छापा, धार में सोसायटी मैनेजर पर आय से अधिक संपत्ति का मामला ।

EOW का छापा । धार जिले के रिंगनोद में आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो (EOW) ने आदिम जाति सहकारी सोसायटी के प्रबंधक नंदकिशोर सोलंकी के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों के आधार पर की गई। EOW की टीम ने सुबह 6 बजे कार्रवाई शुरू की और पूरे दिन जांच चलती रही।

EOW का छापा , जांच में मिले चौंकाने वाले सबूत

EOW की शुरुआती जांच में यह पाया गया कि नंदकिशोर सोलंकी की संपत्ति उनकी आय से लगभग 240% अधिक है। जांच के दौरान जमीन, प्लॉट, पेट्रोल पंप, और वाहनों के दस्तावेज जब्त किए गए। अधिकारियों के अनुसार, यह संपत्ति लगभग 4 करोड़ रुपये की हो सकती है।

EOW की टीम में 12 से अधिक अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने घर की हर जगह तलाशी ली। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। फिलहाल, EOW ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इस मामले में बड़े भ्रष्टाचार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

जुड़ें रहिए Jhabua Post के साथ और जानिए अपने अंचल की हर बड़ी खबर । वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी, आपके पास भी हो कोई खबर ,सूचना या वीडियो तो हमें वाट्सएप करें – 7000146297, 9826223454 ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports