EXCLUSIVE POST – मक्का काटते समय तेंदुए का हमला, तीन ग्रामीण घायल

झाबुआ। जिले के झाबुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के भोयरा गांव में सोमवार को तेंदुए के हमले की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेत..

20250414 1857066423410523660737437

झाबुआ। जिले के झाबुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के भोयरा गांव में सोमवार को तेंदुए के हमले की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेत में मक्का की फसल काट रहे तीन ग्रामीणों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

20250414 1857066423410523660737437

ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ पहले एक कुत्ते का शिकार कर खेत में ही बैठा था। उसी दौरान मजदूर जब मक्का काटने पहुंचे, तो तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया।

screenshot 20250414 200012 whatsapp7010313705607240446

घटना की जानकारी मिलते ही झाबुआ के डीएफओ एच.एस. ठाकुर जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की हालत की जानकारी ली। इसके बाद वे मौके पर भी पहुंचे और ग्रामीणों से अपील की कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, खेतों से दूर रहें। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया जा रहा है।

वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है और तेंदुए की निगरानी की जा रही है। डीएफओ ठाकुर ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

About the Author

Rathore Virendra singh avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed