,

धार: शराब के लिए खर्च न देने पर दोस्त ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ (धार)। शराब पीने के खर्च को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को गांव के बाहर फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेसवार्ता में एसडीओपी…

धार: शराब के लिए खर्च न देने पर दोस्त ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ (धार)। शराब पीने के खर्च को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को गांव के बाहर फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेसवार्ता में एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि 6 जून को ग्राम गुराड़िया निवासी भीलु खराड़ी ने सूचना दी कि पन्नु खराड़ी के घर के सामने सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान 30 वर्षीय कलम उर्फ कलमसिंह पिता पन्नु खराड़ी निवासी गुराड़िया के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

धार: शराब के लिए खर्च न देने पर दोस्त ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पता चला कि घटना वाले दिन कलम सिंह अपने दोस्त सुनील पिता जोगड़िया भील, निवासी ग्राम सिरोदा, के साथ चालानी माता मंदिर की ओर स्थित एक ढाबे पर शराब पीने गया था। शराब खरीदने व खर्च के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी सुनील ने कलम सिंह पर लोहे की पाइप से हमला किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गले की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी सुनील के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर 9 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और नीले रंग का पाइप भी जब्त कर लिया है।

आरोपी को न्यायालय सरदारपुर में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
मामले के खुलासे में थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

लेखक के बारे में

Rathore Virendra singh अवतार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports