Ind Vs SL: तीसरा टी-20 सुपर ओवर में पहुंचा मैच-पांच गेंद में भारत की जीत ।

Ind Vs SL: तीसरा टी-20 सुपर ओवर में पहुंचा मैच-पांच गेंद में भारत की जीत ।

IND VS SL01

Ind Vs SL: तीसरा टी-20 सुपर ओवर में पहुंचा । भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों के टी 20 सीरिज में क्लीन स्पीप करते हुए अपने नाम कर ली है । रोमाचंक मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से हुआ । जिसका नतीजा भी 5 गेंदों में आ गया । सुपर ओवर में 4 गेंदे श्रीलंका ने खेली और 1 गेंद भारत के कप्तान सुर्यकुमार यादव ने । सुपर ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाज महज 2 रह ही बना सके, उसमें से भी 1 रन वाइड का था ।

Ind Vs SL: ऐसा रहा सुपर ओवर

सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे श्रीलंकाई बल्लेबाज कोई कमाल नहीं दिखा पाए . सुपर ओवर में भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला । सुंदर की पहली गेंद वाइड करार दी गई । अगली गेंदे पर कुसल मेंडिस ने एक रन लिया । उसकी अगली गेंदे पर कुसल परेरा लंबी हिट मारने के चक्कर में रवि विश्नोई को कैच थमा बैठे । निशांका के रूप में आए अगले बल्लेबाज भी कमाल नहीं दिखा सके, और सुंदर की गेंद पर रिंकू सिंह उनका कैच लपक लिया । सुपर ओवर में महज 4 गेंदों में श्रीलंका की पारी खत्म हो गई । भारत को जीतने के लिए 3 रन का लक्ष्य मिला ।

भारत की ओर से बल्लेबाजी करने कप्तान सुर्यकुमार यादव और शुभमन गिल उतरे । सुर्यकुमार यादव ने स्ट्राइक लेते हुए, तीक्षणा की पहली ही गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाकर जीत भारत की झोली में डाल दी । इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 सीरिज में श्रीलंकाई टीम का क्लीन स्वीप करते हुए अपने नाम कर ली ।

Ind Vs SL: तीसरा टी-20 सुपर ओवर में पहुंचा

वाशिंगटन सुंदर ने पूरे मैचे में 6 विकेट लिए । उन्हें मैन ऑफ दी मैच चुना गया । पूरी सीरिज में शानदार बल्लेबाजी और आखिर मैच में गेंदबाजी में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कप्तान सूर्यकुमार यावद को मैन ऑफ सीरिज चुना गया ।

दो मुकाबले जीत चुकी भारतीय टीम 3 टी 20 मैच खेलने उतरी लेकिन इस मैच शुभमन गिल, रियान पराग और वाशिंगटन सुंदर के अलावा बाकी भारतीय बल्लेबाज कोई खास छाप नहीं छोड़ भारत ने 137 रन बनाए और श्रीलंका को जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य दिया । एक समय पर मैच श्रीलंका की मुट्ठी में नजर आ आ रहा था ।

लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को टारगेट पार नहीं करने दिया और 20 ओवर में श्रीलंका 137 ही रन बना पाई और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया । भारत की टीम 2 अगस्त से श्रीलंका खिलाफ वन डे सीरिज खेलने जा रही है । हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर की ये पहली सीरिज है, भारतीय टीम न सीरिज में श्रीलंका को तीनों मुकाबलों में हराकर तीन जीतों के गुलदस्ते के साथ उनका स्वागत किया है ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed