​झाबुआ: 4.50 लाख लेकर शादी रचाने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार; दो बच्चों की मां है आरोपी, पेटलावद के युवक को बनाया शिकार

झाबुआ। झाबुआ जिले की पेटलावद थाना पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पेटलावद के एक युवक से लाखों रुपए लेकर शादी रचाने वाली कर्नाटक की ‘लुटेरी दुल्हन’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला पहले से शादीशुदा…

17678817842446998409608728254573

झाबुआ। झाबुआ जिले की पेटलावद थाना पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पेटलावद के एक युवक से लाखों रुपए लेकर शादी रचाने वाली कर्नाटक की ‘लुटेरी दुल्हन’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है।

साढ़े चार लाख में तय हुआ था रिश्ता

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पेटलावद निवासी देवेंद्र राठौर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। देवेंद्र ने बताया कि मंजू और गीता जैन नामक महिलाओं के माध्यम से उसका रिश्ता कर्नाटक के धारवाड़ निवासी नागवा के साथ तय हुआ था। इस शादी के बदले में बिचौलियों और दुल्हन पक्ष ने 4 लाख 50 हजार रुपए की मांग की थी।

17678817842446998409608728254573

​पैसे देने के बाद, 18 नवंबर 2025 को दोनों की शादी संपन्न हुई। शादी के कुछ ही दिन बीते थे कि दुल्हन नागवा ने अपने घर (कर्नाटक) में जमीन विवाद होने का बहाना बनाया और वहां से रफूचक्कर हो गई।

फोन आया तो उड़ गए होश

​दुल्हन के जाने के कुछ दिन बाद देवेंद्र के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने इस पूरे फर्जीवाड़े की पोल खोल दी। उस व्यक्ति ने बताया कि नागवा कुंवारी नहीं है, बल्कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

​हैरानी की बात यह है कि देवेंद्र से शादी करके भागने के बाद, नागवा ने कर्नाटक जाकर एक और व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया और उससे भी शादी कर ली। वह अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह चलाती है जो भोले-भाले लोगों को शादी के नाम पर ठगता है।

पुलिस ने ऐसे कसा शिकंजा

फरियादी देवेंद्र राठौर की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पेटलावद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। लोकेशन ट्रेस कर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी दुल्हन नागवा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports