Jhabua Post

Local भी,Global भी !

आईएएस के फार्म हाउस पर पुलिस का छापा; 13.67 लाख कैश के साथ 18 जुआरी धरे, रसूखदारों में हड़कंप

screenshot 20260311 201124 whatsapp2059993379300885403

मानपुर (इंदौर): इंदौर ग्रामीण पुलिस ने मानपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अंतरराज्यीय जुआ गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ग्राम आवलाईपुरा स्थित ‘कोठी निवास फार्म हाउस’ पर चल रहे इस बड़े जुआ फड़ पर पुलिस ने अचानक दबिश देकर 13 लाख 67 हजार 971 रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की है।

​देर रात पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एबी रोड स्थित एक सुनसान फार्म हाउस में बड़े स्तर पर हार-जीत का दांव लगाया जा रहा है। पुलिस की संयुक्त टीम ने जब घेराबंदी कर छापा मारा, तो वहां आलीशान इंतजामों के बीच जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डियां, 30 मोबाइल फोन और आरोपियों की गाड़ियां जब्त की हैं।

screenshot 20260311 201124 whatsapp2059993379300885403

​गिरफ्तार किए गए 18 आरोपियों की सूची:

​पुलिस ने मौके से निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है:

  1. अलिया उर्फ अलाउद्दीन (52) – निवासी धार
  2. विजय मोदी (55) – निवासी धार
  3. आसीक खान (48) – निवासी खरगोन
  4. ओमप्रकाश राठौड़ (48) – निवासी इंदौर
  5. दीनदयाल जयसवाल (44) – निवासी बदनावर
  6. जितेन्द्र जैन (50) – निवासी धार
  7. अजय महाजन (45) – निवासी खरगोन
  8. राजेश गुप्ता (52) – निवासी इंदौर
  9. संजय राठौड़ (40) – निवासी धार
  10. नवीन पाटीदार (48) – निवासी राजकोट (गुजरात), वर्तमान निवासी जोबट
  11. मनीष वाणी (44) – निवासी जोबट (अलीराजपुर)
  12. अभिषेक सरसोदे (33) – निवासी बड़नगर (उज्जैन)
  13. अखिलेश झंवर (55) – निवासी बाग (धार)
  14. धीरज कर्मा (43) – निवासी गोगावा (खरगोन)
  15. राकेश चौधरी (49) – निवासी झाबुआ
  16. बृजसिंह यादव (48) – निवासी देवास
  17. रवि चौधरी (45) – निवासी देवास
  18. सागर सेन (28) – निवासी राजगढ़ (धार)

​इसके साथ ही फार्म हाउस के केयरटेकर रंजीत जाट को भी आरोपी बनाया गया है।

​मुख्य सरगना सहित 6 फरार

​पुलिस कार्यवाही के दौरान मुख्य आरोपी जगदीश राठौड़ उर्फ ‘अंकल’ उर्फ ‘कुबड़ा’ (निवासी राजगढ़), गोपाल (लिम्बोदी, इंदौर), और पप्पू धोबी सहित 6 लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस की टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं।

​सख्त कानूनी कार्यवाही

मानपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 111/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 49, 112(2) और सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह जुआ घर कब से संचालित हो रहा था और इसमें और कौन-कौन से सफेदपोश लोग शामिल हैं।

रसूख और सत्ता के गलियारों तक जुड़ा कनेक्शन

​इस पूरी कार्यवाही में सबसे चौंकाने वाला तथ्य फार्म हाउस के मालिकाना हक को लेकर सामने आया है। स्थानीय सूत्रों और चर्चाओं के अनुसार, यह फार्म हाउस आईएएस वंदना वैद्य का बताया जा रहा है। उनके पति अमरीश वैद्य झाबुआ में सहकारिता उपायुक्त (Deputy Commissioner Cooperatives) के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस ने फिलहाल फार्म हाउस के केयरटेकर रंजीत जाट को भी आरोपी बनाया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

​इतने हाई-प्रोफाइल बैकग्राउंड वाले फार्म हाउस पर बड़े पैमाने पर जुआ पार्टी का आयोजित होना प्रशासन और सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या रसूखदारों के संरक्षण में यह अवैध धंधा लंबे समय से फल-फूल रहा था? फिलहाल, पुलिस फरार मुख्य आरोपी जगदीश राठौड़ और उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *