पेटलावद: दर्दनाक सड़क हादसा: घाट पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, पटवारी की मौके पर मौत

पेटलावद (झाबुआ): पेटलावद-बेड़दा मार्ग पर स्थित ढोलियारुंडी घाट पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्व विभाग के एक पटवारी की मौत हो गई है । शुक्रवार सुबह सड़क किनारे उनका शव और दुर्घटनाग्रस्त बाइक मिलने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्रथम दृष्टया यह मामला एक भीषण सड़क दुर्घटना का माना जा रहा…

पेटलावद में दर्दनाक हादसा, पटवारी की मौत

पेटलावद (झाबुआ): पेटलावद-बेड़दा मार्ग पर स्थित ढोलियारुंडी घाट पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्व विभाग के एक पटवारी की मौत हो गई है । शुक्रवार सुबह सड़क किनारे उनका शव और दुर्घटनाग्रस्त बाइक मिलने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्रथम दृष्टया यह मामला एक भीषण सड़क दुर्घटना का माना जा रहा है, जिसमें घाट उतरते समय बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई।

पेटलावद के कालीघाटी में पदस्थ थे पटवारी

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नब्बू सिंह डामर (उम्र लगभग 40 वर्ष, पिता धन्ना डामर) के रूप में हुई है। मृतक नब्बू सिंह डामर वर्तमान में ‘कालीघाटी’ में पटवारी के पद पर पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक, वे मूल रूप से झाबुआ के दिलीप गेट क्षेत्र के रहने वाले थे।

पेटलावद में दर्दनाक हादसा, पटवारी की मौत

टक्कर इतनी जोरदार कि दूर जा गिरा हेलमेट

घटनाक्रम के अनुसार, पटवारी नब्बू सिंह गुरुवार देर शाम अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ढोलियारुंडी घाट से नीचे उतरते वक्त किसी कारणवश उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे की गंभीरता और रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतक ने सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन रखा था, लेकिन जोरदार टक्कर के कारण हेलमेट उनके सिर से निकलकर दूर जा गिरा। सिर और शरीर में गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रात के अंधेरे और सुनसान रास्ता होने के कारण हादसे की जानकारी शुक्रवार सुबह लग सकी।

पुलिस और प्रशासन अमला मौके पर, जांच शुरू

शुक्रवार सुबह जब राहगीरों ने शव को देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी । सूचना मिलते ही पेटलावद थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पेटलावद तहसीलदार अनिल बघेल भी मौके पर पहुंचे ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस बात की विस्तृत जांच कर रही है । सवाल ये भी है कि क्या बाइक रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई, या किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है।

ताजा और त्वरित अपडेट्स के लिए ‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी है कोई दुर्घटना, खबर या सूचना?

हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports