,

Ratlam News: मंत्री विजय शाह फिर सुर्खियों में, लाडली बहना पर ये क्या बोल गए, मीटिंग में अफसर की जगह मैकेनिक भेजने पर भड़के

Ratlam News| मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री और रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह का रतलाम दौरा भारी हंगामे और विवादों..

17657202164028287533970816422427

Ratlam News| मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री और रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह का रतलाम दौरा भारी हंगामे और विवादों से भरा रहा। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठकों के दौरान जहां मंत्री ने लाडली बहनों को लेकर विवादास्पद बयान दे डाला, वहीं अधिकारियों की बैठक में विभाग प्रमुख की जगह ‘मैकेनिक’ को देख उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

“करोड़ों दे रहे हैं, सम्मान तो करना पड़ेगा”

सोशल मीडिया पर मंत्री विजय शाह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की बात कर रहे हैं।

मंत्री शाह वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं: “रतलाम जिले में ढाई लाख लाडली बहनें हैं। जब हम 1500 रुपए के हिसाब से करोड़ों रुपए दे रहे हैं, मुख्यमंत्री के दो साल पूरे हो गए हैं, तो बहनें अपने भाई का सम्मान तो करें।”

“जो नहीं आएंगी, उनकी जांच कराओ”

मंत्री ने आगे चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “ढाई लाख में से कम से कम 50 हजार बहनें तो आएं। जो बहनें आएंगी, उनके 250 रुपए और बढ़ा देंगे। और जो नहीं आईं… (अधिकारी की तरफ इशारा करते हुए) उनकी जांच कराएं, उदाहरण के लिए कि उनका आधार लिंक है या नहीं।”

मंत्री के इस बयान को कांग्रेस ने लाडली बहनों को धमकाने वाला बताया है।

मीटिंग में ‘मैकेनिक’ कांड: मंत्री और विधायक भड़के

कलेक्टर कार्यालय में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक के दौरान प्रशासनिक लापरवाही का एक बड़ा नमूना देखने को मिला। बैठक में अक्षय ऊर्जा विभाग (Renewable Energy) का प्रेजेंटेशन होना था, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी नदारद रहे और अपनी जगह एक ‘मैकेनिक’ (संतोष तंवर) को भेज दिया।

जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने जब कार्यों की जानकारी मांगी और जवाब देने वाले से पद पूछा, तो उसने खुद को मैकेनिक बताया। यह सुनते ही विधायक पांडेय भड़क गए। मंत्री विजय शाह ने भी इसे घोर अनुशासनहीनता माना। उन्होंने तत्काल एडीएम से जवाब-तलब किया और अपने पीए को निर्देश दिए कि इस लापरवाही के खिलाफ मुख्यमंत्री और चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखा जाए। मंत्री ने मैकेनिक को बैठक से बाहर जाने का आदेश दिया, हालांकि बाद में उससे हाथ मिलाकर विदा किया।

17657202164028287533970816422427

जीतू पटवारी का तीखा हमला: “इस्तीफा लें”

मंत्री का वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ‘X’ पर तीखा हमला बोला है। पटवारी ने लिखा, “जिन लाड़ली बहनों का सम्मान होना चाहिए, उन्हें भाजपा के मंत्री अपमानित कर रहे हैं। पहले कर्नल सोफिया कुरैशी पर ओछी टिप्पणी और अब बहनों को धमकी, यह भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता है।”

पटवारी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए मंत्री विजय शाह के तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed