ABVP ने झाबुआ कॉलेज में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

झाबुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) झाबुआ की शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय इकाई ने विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं महाविद्यालय अध्यक्ष संजय परमार ने बताया कि पिछले वर्ष विद्यार्थियों को परीक्षा से ठीक पहले पुस्तकें वितरित की गई थीं, जिससे कई छात्रों के…

ABVP ने झाबुआ कॉलेज में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

झाबुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) झाबुआ की शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय इकाई ने विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं महाविद्यालय अध्यक्ष संजय परमार ने बताया कि पिछले वर्ष विद्यार्थियों को परीक्षा से ठीक पहले पुस्तकें वितरित की गई थीं, जिससे कई छात्रों के परिणाम प्रभावित हुए। उन्होंने मांग की कि इस बार बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए एवं सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को समय पर पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं।

संजय परमार ने कहा कि महाविद्यालय में सभी कक्षाओं के लिए सूचना ग्रुप बने हुए हैं, लेकिन प्राध्यापकों द्वारा समय पर सूचनाएं नहीं भेजी जातीं। उन्होंने आग्रह किया कि सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं नियमित रूप से ग्रुप में भेजी जाएं ताकि विद्यार्थी किसी भी जानकारी से वंचित न रहें।

ABVP ने झाबुआ कॉलेज में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

इसके अलावा ज्ञापन में वाटर कूलर को दुरुस्त करने और द्वितीय तल पर नया वाटर कूलर लगाने, वर्ष 2025-26 की नवीन समय सारणी लगाने, महाविद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने और सभी विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से लगाने की मांग भी शामिल थी।

अभाविप जिला संयोजक अजय भूरिया ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय की दीवारों पर कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI द्वारा राजनीतिक प्रचार-प्रसार के लिए पेंटिंग कर दीवारों को खराब किया जा रहा है, जिस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने खेल मैदान का अधूरा काम भी जल्द शुरू कर उसे पूरा करने की मांग की।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।

ज्ञापन के दौरान उपस्थित रहे – अजय भूरिया (जिला संयोजक), संजय परमार (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं महाविद्यालय अध्यक्ष), अमित चौहान (नगर मंत्री), जितेंद्र निनामा (कार्यालय मंत्री), संदीप परमार (महाविद्यालय उपाध्यक्ष), अनिल बारिया (महाविद्यालय उपाध्यक्ष), कृष्णा नलवाया, बादल अमलियार, पर्व नीमा, राजेश निनामा और बड़ी संख्या में विद्यार्थी।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports