बड़ी खबर- जहां होते थे रोज गरबे वहां , जमीन से निकली अंबे माता की मूर्ति । बालिका ने गरबों के दौरान बताया यहां करो खुदाई ।

झाबुआ से बड़ी खबर ये है कि झाबुआ शहर के सिद्धेश्वर कॉलोनी में जमीन से अंबे माता की मूर्ति निकली है । घटना करीब रात 12 बजे के आसपास की है । इस घटना को जो भी उस सुन रहा है , माता के दर्शनों के लिेए पहुंच रहा है । रात में ही सिद्धेश्वर…

WhatsApp Image 2024 10 17 at 8.56.32 AM e1729137667283

झाबुआ से बड़ी खबर ये है कि झाबुआ शहर के सिद्धेश्वर कॉलोनी में जमीन से अंबे माता की मूर्ति निकली है । घटना करीब रात 12 बजे के आसपास की है । इस घटना को जो भी उस सुन रहा है , माता के दर्शनों के लिेए पहुंच रहा है । रात में ही सिद्धेश्वर में हो रहे गरबा स्थल काफी लोग जमा हो गए ।

सिद्धेश्वर कॉलोनी में नवरात्रि के दौरान गरबों का आयोजन किया गया था । शरद पूर्णिमा पर भी गरबों और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम का रखा गया । शरद पूर्णिमा के गरबों में रहवासी महिला गरबा कर रही थी । वहां मौजूद लोगों के मुताबिक एक बालिका वहां पहुंची और गरबा करने लगी उसके बाद वो गरबा स्थल पर एक स्थान पर जाकर बैठ गई । वहां जाकर जब लोगों ने पूछा कि यहां क्यों बैठी है, तो उन्होंने बताया कि आप तस्वीर की पूजा करते हो जबकि यहां मां मूर्ति मौजूद है । और खुदाई करने का इशारा किया । इसके बाद वहां करीब 2-3 फीट की खुदाई की । खुदाई के बाद अंबे मां की प्रतिमा निकली ।

अंबे माता की मूर्ति निकलने पर लोग हुए भावुक, मंदिर यही बनाएंगे ।

मूर्ति के निकलते ही सभी भाव विभोर हो गए । और उसके बाद लोगों ने मूर्ति को निकालकर उसका जल दूध से स्नान करवाया और आरती की । रहवासियों ने मूर्ति को फिलहाल लाल चुंदड़ी से ढक दिया है । अब इसे मूर्ति स्थापना के बाद ही खोला जाएगा । लोग इसे माता का चमत्कार मान रहे हैं । जमीन से निकली मूर्ति पत्थर की है । और काफी पुरानी बताई जा रही है ।

अंबे माता की मूर्ति निकली ।

स्थानीय रहवासी सौरभ सोनी के मुताबिक मूर्ति निकलने के बाद बालिका नजर नहीं आई । 9 दिनों के गरबे के दौरान उस बालिका को किसी ने देखा भी नहीं । उन्होंने बताया कि देवी रूप में आई बालिका ने जमीन में मूर्ति होने की बात कही जहां पर खुदाई की गई तो सच में वहां माताजी की मूर्ति निकली ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी 

लेखक के बारे में

Rathore Virendra singh अवतार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports