,

जल संसाधन विभाग के ईई सम्मानित । 2047 तक हर खेत तक पहुंचेगा पानी- मंत्री सिलावट,

2047 तक हर खेत तक पहुंचेगा पानी- मंत्री सिलावट, सम्मान समारोह में संसाधन विभाग के ईई पादीटार भी हुए सम्मानित ।

पाटीदार हुए सम्मानित e1708436372137

जल संसाधन विभाग में उत्कृष्ट कार्यो के लिए राजधानी भोपाल के समन्वय भवन में मंगलवार साल 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंजिनियर्स और अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग के मंत्री तुलसी सिलावट, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने झाबुआ के जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया । पाटीदार को ये सम्मान जिले में चल रहे विभाग के 9 नवीन कार्यों के लिए दिया गया है ।

जल संसाधन विभाग मंत्री तुलसी सिलावट ने किया सम्मानित ।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने अपेक्स बैंक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरुस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, सचिव कृष्ण गोपाल तिवारी, एएनसी शिशिर कुशवाह भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि यह सम्मान वास्तव में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को पूरा करने के प्रयासों का सम्मान है। प्रदेश के किसानों को सशक्त करने का सम्मान है। प्रदेश से गरीबी और भूख को खत्म करने का सम्मान है। किसानों के आत्म सम्मान को बढ़ाने का सम्मान है। वर्ष 2016 के बाद अब यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

जल संसाधन

जल संसाधन विभाग एक परिवार है जो किसानों के लिए काम करता है. उनको सिंचाई के लिए पानी और पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। जगह-जगह बांध बनाकर वर्षा के पानी को संरक्षित और संरक्षण कर उसको जन उपयोगी बनाने के लिए कार्य योजना बनाता है।

मंत्री सिलावट ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश में वर्ष 2025 तक कुल 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित करना है और वर्ष 2047 तक प्रदेश के संपूर्ण कृषि क्षेत्र में पानी पहुंचाना है। हमने प्रदेश में विगत तीन वर्षों में 5 लाख हेक्टेयर से अधिक नवीन सिंचाई क्षमता विकसित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक हमें 100 प्रतिशत सिंचाई के लक्ष्य को प्राप्त करना है। विभाग के अधिकारी अपने पूर्व के रिकार्ड तोडे और क्षमता से अधिक काम करते हुए प्रदेश में सर्वाधिक सिंचाई क्षमता विकसित करने को अपना लक्ष्य बनाएं।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री कंसाना ने अभियंताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश को 7 वर्षों से लगातार कृषि कर्मण अवार्ड मिल रहा है, इसमें सबसे महत्वपूर्ण योगदान जल संसाधन विभाग का है। कृषि विभाग और किसानों को आप सब पर गर्व है। आप किसानों को फसल के लिए पानी उपलब्ध कराते हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होती है। सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed