झाबुआ: आबकारी विभाग ने पकड़ा अवैध शराब परिवहन करते वाहन

झाबुआ जिले में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए चल रही मुहिम के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 फरवरी की..

IMG 20250219 WA0008 scaled

झाबुआ जिले में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए चल रही मुहिम के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 फरवरी की रात गश्त के दौरान विभाग ने एक तुफान वाहन से लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त की।


जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के निर्देशन में हवाई पट्टी-नल्दी मार्ग पर गश्त कर रही टीम को एक संदिग्ध तुफान वाहन नजर आया। जब टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, तो चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

जब्त वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 42 पेटी (504 लीटर) माउंट 6000 सुपर स्ट्रॉन्ग बियर मिली। जब्त शराब की बाजार कीमत ₹1,31,040 आंकी गई, जबकि वाहन की कीमत ₹7,00,000 बताई जा रही है। इस तरह कुल जब्ती की कीमत ₹8,31,040 हुई।

आरोपियों की तलाश जारी
फरार आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धाराओं 34(1)(क), 34(2), 36 और 46 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक अकलेश सोलंकी के नेतृत्व में की गई। इसमें आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा, मुख्य आरक्षक कांतु डामोर, विजय चौहान, पवन गाड़रिया और सोहन नायक ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed