झाबुआ बस स्टैंड पर कार उड़ाती रही यातायात विभाग का मजाक , शहर में कई जगहों पर अघोषित पार्किंग ।

बस स्टैंड पर कार उड़ाती रही यातायात विभाग का मजाक , शहर में कई जगहों पर अघोषित पार्किंग ।

vlcsnap 149606 e1703775464672

झाबुआ बस स्टैंड बना अघोषित पार्किंग जोन ।

झाबुआ बस स्टैंड पर एक कार यातायात विभाग का मजाक उड़ाती रही । झाबुआ बस स्टैंड पर कई बार अघोषित पार्किंग बनाकर वाहन चालक चले जाते हैं । लेकिन यातायात विभाग इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाता । ऐसा ही वाक्या गुरूवार को बस स्टैंड पर शाम को देखने को मिला जहां एक कार चालक बीच बस स्टैंड में कार पार्क करके चला गया । करीब 1.30 घंटे तक बस चालक और यहां से गुजरने वाले लोग इस कार पार्किंग की वजह से परेशान होते रहे । लेकिन मौके पर कोई यातायात जवान नहीं था, इसको हटा सके ।

Jhabua Nagar Palika Ad 01
 झाबुआ की सिद्धेश्वर कॉलोनी में अघोषित पार्किंग
सिद्धेश्वर कॉलोनी में अघोषित पार्किंग

 

झाबुआ यातायात विभाग की रूचि शहर के यातायात को दुरस्त करने के बजाय शहर के 5 किमी. दायरे में जाकर चालानी कार्रवाई करने में ज्यादा रहती है ।  शहर का यातायात बेतरतीब रहता है ।  जिससे राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है । वहीं  बस स्टैंड हीं झाबुआ शहर के अलग-अलग स्थानों पर लोगों ने अघोषित पार्किंग बनाई हुई है । लेकिन यातायात विभाग की इसमें कोई रूचि नहीं रहती है ।

झाबुआ के आज़ाद चौक, कालिका माता मंदिर, राजवाड़ा, सिंद्धेश्वर कॉलोनी में लोग अपने चार पहिया वाहन पार्किंग करते हैं । जिससे लोग परेशान होते रहते हैं । लेकिन शहर के यातायात को सुधारने को लेकर राय-मशवरा तो बहुत किया जाता है, लेकिन अमल कुछ भी नहीं हो पाता है ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

 

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports