नाबालिग बच्ची से छेड़़खानी, महिलाएं पहुंची थाने बोली यहां होता गंदा काम, एक घर की वजह से पूरा मोहल्ला बदनाम,

नाबालिग बच्ची से छेड़़खानी, महिलाएं पहुंची थाने बोली यहां होता गंदा काम, एक घर की वजह से पूरा मोहल्ला बदनाम,

20231231 1306303739828500688888764

झाबुआ में एक नाबालिक बच्ची के साथ छेड़ खानी का मामला सामने आया है। रहवासी मोहल्ले की महिलाओं ने बच्ची को कुछ लोगों के चुंगल से छुड़ाया और शिकायत करने महिला थाने पर पहुंची। मामला बस स्टैंड के पीछे गांधी आश्रम बस्ती जाने रास्ते से जुड़ा हुआ है। रहवासियों का आरोप है कि पिछले 15 साल से यहां पर रहने वाली एक महिला वेश्यावृत्ति करती है, जिसकी वजह से पूरा मोहल्ला परेशान और बदनाम हो रहा है।

नाबालिग बच्ची से छेड़खानी की शिकायत महिला थाने पर ।

पुलिस में शिकायत के बाद भी इसकी रोकथाम के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। रविवार को जब एक मुकबधिर बालिका वहां से गुजर रही थी तो कुछ लोगों ने इस बालिका को पड़कर छेड़खानी करने की कोशिश की। आसपास की महिलाओं जैस ही देखा बालिका को उन लोगों के हाथों छुड़वाया और पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपी को हिरासत में लिया है।

नाबालिग बच्ची से छेड़़खानी, महिलाएं पहुंची थाने

रहवासी मोहल्ले के लोग शिकायत लेकर थाने पर पहुंचे हैं और उन्होंने मांग की है कि उनके मोहल्ले में वेश्यावृत्ति की धंधे को चलानी वाली महिला पर कार्रवाई करें। यहां से महिला को हटाया जाए। महिला की वजह से मोहल्ले में काफी दिक्कतें होती हैं,मोहल्ले में कई बार लोग पहुंचते हैं और अलग-अलग लोगों के घर जाकर उनके बेशर्मी के साथ पेश आते हैं। रहवासी महिलाओं के साथ अभद्र भाषा में बात करते हैं।

जिससे महिलाएं शर्मसार होती है। महिलाओं ने मांग की है कि कार्रवाई करते हुए महिला के ऊपर कारवाई हो, साथ वेश्यावृत्ति करने वाली महिला को यहां से हटाया जाए।

रहवासियों का कहना है कि जब पुलिस में पहुंचते हैं तो पुलिस सबूत मांगती है। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर ही सकती है। शिकायत करने वाले लोग सबूत कहां से लेकर आए।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports