PM MODI का जबलपुर में रोड़ शो, उमड़ी भीड़, स्वागत मंच टूटा ।

PM MODI का जबलपुर में रोड़ शो, उमड़ी भीड़, स्वागत मंच टूटा ।

PM MODI01 e1712504325510

पीएम मोदी ने रविवार को मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है । रविवार को पीएम मोदी ने जबलपुर में रोड शो किया । पीएम मोदी की एक झलक के लिए हजारों की तादात में लोग पहुंचे थे । पीएम के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे । ऐसे ही एक स्वागत मंच पर क्षमता से ज्यादा लोगों के चढ़ने के कारण मंच टूट गया । हालांकि राहत की बात ये रही कि किसी ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है ।

PM MODI का जबलपुर में रोड़ शो, लेकिन जनसभा नहीं ।

पीएम मोदी ने रविवार को जबलपुर में केवल रोड शो ही किया । किसी जनसभा को संबोधित नहीं किया । पीएम खुली जीप में लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रहे थे । रोड शो के दौरान मोदी अपने हाथ में कमल का फूल का सिंबोल भी लिए हुए थे । कई जगहों पर पीएम मोदी का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया । पीएम मोदी के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भी जीप पर सवार थे ।

उनके साथ में जबलपुर से भाजपा उम्मीदवार आशीष दुबे भी थे । 1996 से बीजेपी का इस सीट पर कब्जा है । पिछला चुनाव राकेश सिंह जीते थे , 2023 विधानसभा चुनाव में राकेश सिंह ने विधायक का चुनाव लडा और और अब वे मोहन सरकार में मंत्री है । बीजेपी ने इस सीट से आशीष दुबे के रूप में नया चेहरा उतारा है ।

PM MODI का जबलपुर में रोड़ शो
435564975 1200082448152652 8987039019393003458 n

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed