बाघ की मौत, जंगल में मिला मृत अवस्था में, वन विभाग में हड़कंप

बाघ की मौत का मामला बुरहानपुर के नेपानगर से सामने आया है । बुरहानपुर के नेपानगर के घने जंगलों में एक टाइगर की अज्ञात कारणों से मौत हो गई, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मृत अवस्था में मिले इस बाघ के शरीर की स्थिति ने अधिकारियों को चौंका दिया। घटना की जानकारी…

COMING SOON 52 e1728134815810

बाघ की मौत का मामला बुरहानपुर के नेपानगर से सामने आया है । बुरहानपुर के नेपानगर के घने जंगलों में एक टाइगर की अज्ञात कारणों से मौत हो गई, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मृत अवस्था में मिले इस बाघ के शरीर की स्थिति ने अधिकारियों को चौंका दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भोपाल वन विहार से पशु चिकित्सक और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बाघ के शव का बारीकी से निरीक्षण किया।

बाघ की मौत, बुरहानपुर नेपानगर में ।

विसरा सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए उसका विसरा सैंपल लिया गया, जिसे जांच के लिए इंदौर की प्रयोगशाला में भेजा गया है। वनमण्डल अधिकारी विजय सिंह के नेतृत्व में हुई इस जांच में बाघ की स्थिति और मौत के कारणों को समझने के लिए गहराई से जांच की जा रही है।

बाघ की मौत के बाद ससम्मान अंतिम संस्कार ।

मृत बाघ का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ वन विभाग के अधिकारियों और भोपाल से आए विशेष टीम की मौजूदगी में किया गया। इस घटना ने नेपानगर के जंगलों में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों पर फिर से ध्यान केंद्रित किया है, और वन विभाग को और सतर्क रहने की जरूरत बताई जा रही है।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी 

लेखक के बारे में

Rathore Virendra singh अवतार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports