झाबुआ में जहां निकली मूर्ति वहां लोग बना रहे चबुतरा, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची ।

शरद पुर्णिमा को झाबुआ शहर के सिद्धेश्वर कॉलोनी के गरबा पांडाल में निकली प्रतिमा के मामले में नया मोड़ आ गया है । रात में प्रतिमा निकली अगले सुबह रहवासियों ने वहां चबुतरा निर्माण शुरू कर दिया ।  शुक्रवार दोपहर में तहसीलदार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रोकने की बात…

झाबुआ चबुतरा निर्माण रोकने पहुंचा पुलिस प्रशासन

शरद पुर्णिमा को झाबुआ शहर के सिद्धेश्वर कॉलोनी के गरबा पांडाल में निकली प्रतिमा के मामले में नया मोड़ आ गया है । रात में प्रतिमा निकली अगले सुबह रहवासियों ने वहां चबुतरा निर्माण शुरू कर दिया ।  शुक्रवार दोपहर में तहसीलदार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रोकने की बात कही । 

दरअसल जिस जगह से अंबे माता की मूर्ति निकली उस जगह को रहवासी नगरपालिका का बगीचा बता रहे हैं । इस सरकारी जमीन मानकर रहवासी यहां अपने सभी मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं । 

अब इस जमीन विवाद भी है । इसे निजी संपत्ति बताया जा रहा है ।  जबकि रहवासी इस सरकारी जमीन मानकर यहां मंदिर बनाने की बात पर अड़े हुए हैं । फिलहाल तहसीलदार ने चबुतरा निर्माण रोकने के निर्देश दिए हैं ।

झाबुआ के सिद्धेश्वर कॉलोनी में शरद पूर्णिमा को निकली थी मूर्ति ।

झाबुआ चबुतरा निर्माण रोकने पहुंचा प्रशासन

शरद पूर्णिमा की रात इसी जमीन पर गरबा का आयोजन हुआ था । इसके पहले नवरात्रि में यहां 9 दिनों तक मां की आराधना करते हुए गरबा उत्सव का आयोजन रहवासियों ने किया । शरब पूर्णिमा की रात को यहां गरबा और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम था . इसी दौरान एक बालिका ने जमीन में मूर्ति होने की बात बताई । जहां खुदाई करने पर जमीन से अंबे माता की प्रतिमा निकली थी । रहवासियों ने यहां चबुतरा बनाना शुरू करवा दिया ।

रहवासियों का कहना है कि जहां माता जी की प्रतिमा निकली वहां मंदिर निर्माण होना चाहिए । हालांकि भूमि निजी है या शासकीय है इसको लेकर विवाद चला आ रहा है । दोनों ही पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी 

लेखक के बारे में

Rathore Virendra singh अवतार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports