जिला अस्पताल में जमीन विवाद को लेकर चली गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झाबुआ। जिला अस्पताल में रविवार देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। अस्पताल परिसर में खुलेआम गोलियां चलीं और हथियार लहराए गए। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस वारदात से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व तीमारदारों में दहशत फैल गई।…

fb img 17378910287633919365305254216393

झाबुआ। जिला अस्पताल में रविवार देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। अस्पताल परिसर में खुलेआम गोलियां चलीं और हथियार लहराए गए। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस वारदात से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व तीमारदारों में दहशत फैल गई।

पहले भी हो चुका था हमला

जानकारी के मुताबिक, इस विवाद के पीछे आपसी पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष की महिला तीन दिन पहले हुए हमले में घायल होकर अस्पताल में भर्ती थी। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने महिला की टांग भी तोड़ दी थी। रविवार रात महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे तो आरोपियों के परिवार के लोग भी वहां आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और फिर देखते ही देखते गोलियां चलने लगीं।

fb img 17378910287633919365305254216393

सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर

घटना के दौरान हमलावरों ने न केवल गोलियां चलाईं, बल्कि खुलेआम हथियार भी लहराए। अस्पताल परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज से हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हथियारों के साथ घूमते नजर आ रहे हैं।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश की जा रही है।

अस्पताल की सुरक्षा पर उठे सवाल

खुलेआम जिला अस्पताल में इस तरह फायरिंग की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल में मरीजों और डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर अब प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports