Jhabua में नाबालिग चला रहे चार पहिया वाहन, तेज रफ्तार से गाड़ी पलटी – माता-पिता की लापरवाही बन सकती है जानलेवा

Jhabua नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। जेल बगीचा हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार से एक चार पहिया वाहन पलट गया। और घटना के वक्त उसे एक बिना लाइसेंस के नाबालिग चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अंधाधुंध गति से आ रहा था और पलट कर जिस…

screenshot 20250425 072052 gallery6040076766419098055

Jhabua नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। जेल बगीचा हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार से एक चार पहिया वाहन पलट गया। और घटना के वक्त उसे एक बिना लाइसेंस के नाबालिग चला रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अंधाधुंध गति से आ रहा था और पलट कर जिस दिशा में रुका, उससे रफ्तार का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। गनीमत रही कि हादसा रात करीब 10 बजे हुआ, जब सड़क पर  वाहन की आवाजाही ना के बराबर थी, वरना यह दुर्घटना बड़ी जानमाल की हानि में बदल सकती थी।

घटना में कार में सवार युवकों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन इससे एक गंभीर सवाल फिर खड़ा हो गया है – क्या झाबुआ की यातायात पुलिस नाबालिग चालकों पर कोई निगरानी रख रही है?

Jhabua में नाबालिग चला रहे चार पहिया वाहन

यह केवल झाबुआ शहर तक सीमित नहीं है। गांवों में भी कई जगह छोटे-छोटे बच्चे ट्रैक्टर और बाइक जैसे भारी वाहन चलाते देखे जा सकते हैं। यह केवल उनकी जान के लिए ही नहीं, दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।

Jhabua में नाबालिग ना चलाए वाहन, माता पिता को होना होगा सजग ।

माता-पिता को भी अब सजग होना पड़ेगा। बच्चों के हाथ में वाहन की चाबी देना केवल कानून का उल्लंघन ही नहीं, एक सामाजिक और मानवीय लापरवाही भी है। एक छोटी सी चूक किसी की जान ले सकती है, और इसके जिम्मेदार सिर्फ बच्चे नहीं, उनके अभिभावक भी होंगे।


हर माता-पिता को यह सोचने की जरूरत है – क्या हम अपने बच्चों को वाहन देकर उन्हें खतरे की ओर धकेल रहे हैं? अब वक्त है कि जिम्मेदारी से काम लें, ताकि कोई और हादसा झाबुआ की सड़कों पर न दोहराया जाए।

📢 ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए हमारे यूट्यूब चैनल “झाबुआ पोस्ट” को सब्सक्राइब करें!
🔗 ➡️ सब्सक्राइब करें: https://www.youtube.com/@Jhabuapost

🌐 ताजा खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें:
🔗 ➡️ jhabuapost.com

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports