कल्याणपुरा पुलिस को बड़ी सफलता, ₹10,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

झाबुआ, 30 अप्रैल 2025 – झाबुआ जिले की कल्याणपुरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹10,000 के इनामी स्थाई वारंटी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर थाना पेटलावद में लूट के तीन मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी राकेश पिता केगु वसुनिया, निवासी ग्राम…

img 20250430 wa00002065726792389618011

झाबुआ, 30 अप्रैल 2025 – झाबुआ जिले की कल्याणपुरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹10,000 के इनामी स्थाई वारंटी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर थाना पेटलावद में लूट के तीन मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपी राकेश पिता केगु वसुनिया, निवासी ग्राम झायड़ा, पहले भी थाना पेटलावद क्षेत्र में लूट की वारदातों में शामिल था। वह न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था। पुलिस उसकी कई बार तलाश कर चुकी थी, लेकिन उसका घर पहाड़ी व घने जंगल में होने से वह हर बार फरार हो जाता था।

img 20250430 wa00002065726792389618011

30 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि राकेश गुजरात से मजदूरी कर वापस आ रहा है और मेघनगर से झायड़ा रोड होते हुए अपने घर जा रहा है। इस पर कल्याणपुरा थाना और अंतरवेलिया चौकी की संयुक्त टीम ने मेघनगर-झायड़ा रोड पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

पूछताछ में राकेश ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ पेटलावद थाना क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। उस पर पेटलावद थाना में प्रकरण क्रमांक 144/2018, 143/2018, और 142/2018 के तहत धारा 392 भादवि में केस दर्ज हैं। वह न्यायालय से स्थाई वारंटी घोषित था और उस पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना पेटलावद को सुपुर्द किया गया है। इससे संबंधित न्यायालयीन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की उम्मीद है।

सराहनीय योगदान देने वाली टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरी. निर्भयसिंह भूरिया, चौकी प्रभारी सउनि जगदीश नायक, प्रआर 357 जंगोड़ सिंह, प्रआर महेंद्र भाबर, आर. नारायण, आर. दिनेश, आर. हीरा मोर्य, आर. मनीराम व साइबर सेल टीम झाबुआ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports