दुर्गा वाहिनी का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

पेटलावद में विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी द्वारा 11 से 18 मई तक प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आई बहनों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी शामिल हुए।

img 20250512 wa00056742317942476385726


11 से 18 मई तक चलेगा प्रशिक्षण शिविर, विभिन्न जिलों से आईं बहनों ने लिया भाग

पेटलावद। विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गा वाहिनी द्वारा मालवा प्रांत स्तरीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 11 मई को पेटलावद के थांदला रोड स्थित खुशबू पैलेस में हुआ। यह वर्ग 18 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मालवा क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आई बहनें भाग ले रही हैं।

वर्ग के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय सह संयोजिका पिंकी पवार, विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के मंत्री एवं मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के पालक विनोद जी शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष महेश गोठी, एवं वर्ग प्रमुख तथा दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका ज्योति प्रिया शर्मा उपस्थित रहे।

img 20250512 wa00056742317942476385726

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, इसके पश्चात एकल गीत की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद मुख्य वक्ता पिंकी दीदी पवार ने उपस्थित बहनों को विश्व हिंदू परिषद के उद्देश्य, संगठनात्मक कार्य और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

img 20250512 wa00021583024364313226531

वर्ग की प्रस्तावना वर्ग प्रमुख ज्योति प्रिया शर्मा ने रखी। उद्घाटन सत्र का संचालन बौद्धिक प्रमुख श्रीमती टीना शर्मा ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्रीमती संगीता दीदी, झाबुआ जिला संयोजिका शिल्पा दीदी समेत संचालन टोली की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।

img 20250512 wa00045409750756360741693

प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से बहनों को शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे सामाजिक कार्यों, आत्मरक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports