,

रतलाम से रानीसिंग रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त, जनहित में मरम्मत की मांग

रतलाम, 2 जून 2025।रतलाम से झाबुआ को जोड़ने वाला लालगुवाड़ी मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह रास्ता न केवल शॉर्टकट है, बल्कि भारी संख्या में रोजाना यात्री बसों, छोटे-बड़े वाहनों और आम नागरिकों की आवाजाही का प्रमुख माध्यम भी है। सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि आए दिन वाहन चालकों…

रतलाम से रानीसिंह रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त, जनहित में मरम्मत की मांग

रतलाम, 2 जून 2025।
रतलाम से झाबुआ को जोड़ने वाला लालगुवाड़ी मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह रास्ता न केवल शॉर्टकट है, बल्कि भारी संख्या में रोजाना यात्री बसों, छोटे-बड़े वाहनों और आम नागरिकों की आवाजाही का प्रमुख माध्यम भी है। सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि आए दिन वाहन चालकों को दुर्घटनाओं और गाड़ियों की टूट-फूट का सामना करना पड़ रहा है।

रतलाम से रानीसिंह रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त, जनहित में मरम्मत की मांग

भगवा स्वयं सेवक संघ के मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री मोतीलाल जैन ने जिला प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए जनहित में निवेदन किया है कि रतलाम से झाबुआ जाने वाला यह सीधा मार्ग अब पूरी तरह उखड़ चुका है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, जलभराव, और टूटी हुई पुलियाएं किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यह मार्ग लगभग 10 किलोमीटर दूरी कम करता है, इसलिए यह सबसे अधिक उपयोग में लाया जाता है।

रतलाम से रानीसिंह रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त, जनहित में मरम्मत की मांग
रतलाम से रानीसिंह रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त, जनहित में मरम्मत की मांग जुड़ें रहिए Jhabua Post के साथ और जानिए अपने अंचल की हर बड़ी खबर । वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी, आपके पास भी हो कोई खबर ,सूचना या वीडियो तो हमें वाट्सएप करें – 7000146297, 9826223454 ।
मध्य प्रदेश की खबरें
झाबुआ की खबरें
रतलाम की खबरें

श्री जैन ने बताया कि कुछ समय पहले ही रोड का मेंटनेंस किया गया था, लेकिन पहली बारिश में ही वह कार्य गुणवत्ता विहीन साबित हुआ और सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। पुलिया की प्लेटें उखड़ चुकी हैं, सीमेंट नदारद है और लोहे की सरिए तक बाहर झाँक रही हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जिला प्रशासन जल्द ध्यान नहीं देता है, तो जनता के साथ प्रदर्शन करने के लिए वे मजबूर होंगे और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

जनहित की मांग:

  • बारिश से पहले मार्ग की मरम्मत हो
  • ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों पर जवाबदेही तय हो
  • भविष्य में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए

समस्या अब सड़क की नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा की है। प्रशासन जल्द हस्तक्षेप करे ताकि कोई अप्रिय घटना घटने से रोकी जा सके।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports