शारदा विद्या मंदिर की टीम को पर्यटन विभाग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान

झाबुआ,मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित अंतरविद्यालयीन प्रतियोगिता में शारदा विद्या मंदिर, झाबुआ की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ विद्यालय की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी स्थान सुनिश्चित किया, जिससे पूरे झाबुआ जिले में खुशी का माहौल है। जिले की कुल…

झाबुआ-स्कूल

झाबुआ,
मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित अंतरविद्यालयीन प्रतियोगिता में शारदा विद्या मंदिर, झाबुआ की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ विद्यालय की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी स्थान सुनिश्चित किया, जिससे पूरे झाबुआ जिले में खुशी का माहौल है।

जिले की कुल 73 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें शारदा विद्या मंदिर की टीम ने निर्णायक मंडल को अपनी प्रस्तुति से प्रभावित किया। विजयी टीम में कोणार्क तिवारी, चेतना बामनिया और पायल चौहान शामिल रहे। छात्रों को यह सफलता विद्यालय के शिक्षक अपसिंह बरिया के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई, जिनके प्रशिक्षण ने विद्यार्थियों को श्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए प्रेरित किया।

चार वर्षों से बना रहे हैं राज्य स्तर पर स्थान
शारदा विद्या मंदिर की यह उपलब्धि कोई पहली बार नहीं है। विद्यालय की टीम पिछले चार वर्षों से लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होती आ रही है। यह संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

विद्यालय परिवार ने जताई प्रसन्नता, दी शुभकामनाएँ
इस उपलब्धि पर शारदा समूह के संचालक ओम शर्मा, किरण शर्मा, प्राचार्या दीपशिखा तिवारी और उपप्राचार्य मकरंद आचार्य ने विजयी टीम को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी शुभेच्छाएँ प्रकट कीं।

📢 जुड़ें रहिए Jhabua Post के साथ और जानिए अपने अंचल की हर बड़ी खबर। 🎥 वीडियो खबरें देखने के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 📰 और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए 👉 www.JhabuaPost.com 🌐 लोकल भी, ग्लोबल भी — आपके पास कोई खबर, सूचना या वीडियो है? 📲 तो हमें WhatsApp करें: 👉 7000146297 | 👉 9826223454 📍 ये भी पढ़े ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports