करवड़ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी

झाबुआ/करवड़। ग्राम करवड़ में स्वतंत्रता दिवस का पर्व इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गांव के सभी शासकीय कार्यालयों में झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पंचायत भवन पर आयोजित मुख्य…

करवड़ में स्वतंत्रता दिवस 2025

झाबुआ/करवड़। ग्राम करवड़ में स्वतंत्रता दिवस का पर्व इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गांव के सभी शासकीय कार्यालयों में झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

करवड़ में स्वतंत्रता दिवस 2025

पंचायत भवन पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महिला पंच अनीता विनोद शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

करवड़ में स्वतंत्रता दिवस 2025

इसके बाद पंचायत भवन से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई ग्राम के बीच जय मां अम्बे माता मंदिर परिसर तक पहुंची। यहां लक्ष्मी नारायण केरावत ने ध्वजारोहण किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और ग्रामीणों को आज़ादी के महत्व का संदेश दिया।

करवड़ में स्वतंत्रता दिवस 2025

कार्यक्रम का समापन विद्यालयों में हुआ। यहां छात्र-छात्राओं ने भाषण, सांस्कृतिक नृत्य और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रसादी वितरण कर सभी ने स्वतंत्रता दिवस का आनंद लिया।

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस चौकी में भी झंडा वंदन किया गया। चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत ने तिरंगा फहराकर जवानों और ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस तरह करवड़ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पूरे दिन उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports