करणी सेना परिवार ने झाबुआ में मनाई वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती, मरीजों को बांटे फल-बिस्किट

झाबुआ। वीर राजपूत योद्धा दुर्गादास राठौड़ की जयंती करणी सेना परिवार ने झाबुआ में धूमधाम से मनाई। इस मौके पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल और बिस्किट बांटे गए। इसके साथ ही तहसील और नगर कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सेवा कार्य के साथ मनाई जयंती जयंती कार्यक्रम की शुरुआत करणी सेना के…

करणी सेना परिवार ने झाबुआ में मनाई वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती, मरीजों को बांटे फल-बिस्किट

झाबुआ। वीर राजपूत योद्धा दुर्गादास राठौड़ की जयंती करणी सेना परिवार ने झाबुआ में धूमधाम से मनाई। इस मौके पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल और बिस्किट बांटे गए। इसके साथ ही तहसील और नगर कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

सेवा कार्य के साथ मनाई जयंती

जयंती कार्यक्रम की शुरुआत करणी सेना के तहसील अध्यक्ष अमित सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहुंचकर हुई। यहां बड़ी संख्या में करणी सैनिकों ने मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किए। इस दौरान वीर दुर्गादास राठौड़ के चित्र के साथ अस्पताल पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मरीजों को उनके जीवन परिचय से भी अवगत करवाया और जयंती मनाई।

करणी सेना परिवार ने झाबुआ में मनाई वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती,

पैलेस गार्डन में हुआ जयंती समारोह

इसके बाद स्थानीय पैलेस गार्डन में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। सबसे पहले समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने वीर दुर्गादास राठौड़ के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीतिराज सिंह बोडायता, तहसील अध्यक्ष अमित सिंह राठौड़, पूर्व तहसील अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह सलूनिया और मीडिया प्रभारी शान ठाकुर मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठजनों का फूल मालाओं से स्वागत कर उनका सम्मान किया गया।

4

वीर दुर्गादास राठौड़ की वीरता को किया याद

समारोह में वक्ताओं ने वीर दुर्गादास राठौड़ की वीरता और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त 1638 को जोधपुर में जन्मे दुर्गादास राठौड़ ने मुगल बादशाह औरंगजेब को युद्ध में पराजित किया और मारवाड़ की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने अजीत सिंह को राजा बनाने और मारवाड़ की रक्षा के लिए अहम योगदान दिया।
22 नवंबर 1718 को उज्जैन में उनका निधन हुआ और शिप्रा नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी छतरी आज भी ऐतिहासिक स्थल के रूप में देखी जाती है।

तहसील और नगर कार्यकारिणी का गठन

जयंती के अवसर पर करणी सेना परिवार की तहसील और नगर कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह झकनावदा की सहमति और जिलाध्यक्ष नीतिराज सिंह बोडायता की अनुशंसा पर तहसील अध्यक्ष अमित सिंह राठौड़ ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें युवाओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर नए पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और उसके दिशा-निर्देशों का पालन करने की शपथ ली।

करणी सेना परिवार ने झाबुआ में मनाई वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती, मरीजों को बांटे फल-बिस्किट

कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया और आभार नगर अध्यक्ष पलाश सिंह कच्छावा ने व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports