ALIRAJPUR :आदिवासी अधिकार यात्रा की तैयारियां जोरों पर, 12 नवंबर को पहुंचेगे हरीश चौधरी और जीतू पटवारी

अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा के डाबड़ी में विशाल आदिवासी अधिकार यात्रा के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। यह कार्यक्रम 12 नवंबर 2025 को आयोजित होगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार,…

img 20251110 wa0037673202240143249055

अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा के डाबड़ी में विशाल आदिवासी अधिकार यात्रा के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। यह कार्यक्रम 12 नवंबर 2025 को आयोजित होगा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, आदिवासी कांग्रेस विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया सहित कई वरिष्ठ नेता 12 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से डाबड़ी पहुंचेंगे।

img 20251110 wa0037673202240143249055

जल, जमीन, जंगल और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में अलीराजपुर, धार और झाबुआ जिलों के हजारों आदिवासी ग्रामीण और किसान शामिल होंगे।

आयोजन स्थल की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए जोबट विधायक सेना पटेल, आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम राठौड़, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल, सरदार अजनार, जनपद सदस्य फतेह सिंह कछवाया, कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद डाबर, शाहनी मकरानी, एडवोकेट यतीन्द्र शर्मा, सरपंच सोमला रावत, लखन रावत, लक्की राठौर, इरफ़ान खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports