Jhabua: बदमाशों ने खड़ी पिकअप के टायर किए चोरी, वाहन लाकर अंजाम दी वारदात

झाबुआ: बदमाशों ने खड़ी पिकअप के टायर किए चोरी, वाहन लाकर अंजाम दी वारदात झाबुआ। गादिया कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक खड़ी पिकअप गाड़ी के टायर चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह रही कि बदमाश खुद वाहन लेकर आए थे और पूरी वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार,…

img 20251203 wa00162627147598237143158

झाबुआ: बदमाशों ने खड़ी पिकअप के टायर किए चोरी, वाहन लाकर अंजाम दी वारदात

झाबुआ। गादिया कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक खड़ी पिकअप गाड़ी के टायर चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह रही कि बदमाश खुद वाहन लेकर आए थे और पूरी वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया।

img 20251203 wa00162627147598237143158

जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे एक संदिग्ध वाहन कॉलोनी में पहुंचा और पिकअप के पास कुछ देर तक खड़ा रहा। इसके बाद वही वाहन रात 2 बजे के आसपास वापस निकल गया। सुबह जब कॉलोनी के लोग जागे और बाहर आए तो पिकअप के सभी टायर गायब मिले, जिसके बाद लोगों में चिंता और आक्रोश देखने को मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस को भी सूचना दे दी गई है और जल्द ही मामले में खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कॉलोनी में हुई इस चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports