Jhabua Post

Local भी,Global भी !

झाबुआ में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: जनजातीय कार्य विभाग का लेखपाल 14,500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गड्ढों से जनता परेशान लेकिन टोल पूरा लेंगे श्रीमान 20251211 141802 00008989170395553777408

झाबुआ में गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने जनजातीय कार्य विभाग में पदस्थ एक लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लेखपाल जामसिंह अमलियार ने विभागीय  जांच की लंबित शिकायत खत्म करने के बदले आवेदक शांति लाल से 50,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

गड्ढों से जनता परेशान लेकिन टोल पूरा लेंगे श्रीमान 20251211 141802 00008989170395553777408

14,500 रुपए लेते ही दबोचा

शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की सूचना लोकायुक्त को दी, जिसके बाद गुरुवार को टीम ने जाल बिछाकर जामसिंह अमलियार को 14,500 रुपए की पहली किस्त लेते ही गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल कार्रवाई झाबुआ के डांग बंगले पर जारी है। कुछ देर में लोकायुक्त द्वारा पूरी जानकारी आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *