करवड़: नवनियुक्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सलीम शेख का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

​करवड़ | पेटलावद ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सलीम शेख की नियुक्ति के बाद प्रथम बार करवड़ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। ​वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से मिली जिम्मेदारी सलीम शेख की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी , प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, झाबुआ जिला कांग्रेस…

img 20251218 wa00515174714017453557426

करवड़ | पेटलावद ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सलीम शेख की नियुक्ति के बाद प्रथम बार करवड़ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।

वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से मिली जिम्मेदारी

सलीम शेख की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी , प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, झाबुआ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश राका, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया और पूर्व विधायक पेटलावद वालसिंह मेड़ा की सहमति से की गई है।

img 20251218 wa00515174714017453557426

कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

करवड़ में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान जिला महासचिव भेरू सिंह चौहान, युवक कांग्रेस महासचिव सूरज गामड़, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार, वरिष्ठ नेता पंकज उपाध्याय, शंकर खेरवा, सेमल पड़ा से अमरा मेडा, और सूरसिंह डामर सहित कई कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

जमीन पर उतारेंगे कांग्रेस की नीतियां: सलीम शेख

स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सलीम शेख ने कहा, “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पद की गरिमा को बनाए रखते हुए, मैं कांग्रेस पार्टी की रीत और नीति को जमीनी स्तर पर उतारने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।”

रिपोर्ट: अरुण ‘भोला’ पाटीदार

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports