Jhabua Post

Local भी,Global भी !

झाबुआ: ‘भाजपा राज में काटे जा रहे जंगल’, पर्यावरण बचाने NSUI ने शुरू किया ‘एक पेड़ भविष्य के नाम’ अभियान

img 20260108 wa00475142314792659640828

झाबुआ। भाजपा सरकार में अंधाधुंध पेड़ों की कटाई और कॉर्पोरेट्स को लाभ पहुंचाने के विरोध में झाबुआ एनएसयूआई (NSUI) ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। संगठन ने “एक पेड़ भविष्य के नाम” अभियान का आगाज करते हुए पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया है।

img 20260108 wa00475142314792659640828

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राज में देशभर में तेजी से पेड़ों की कटाई हो रही है। यह न केवल हमारे जलस्रोतों के लिए खतरा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी प्रश्नचिन्ह है। उन्होंने कहा कि अगर आज हम पेड़ नहीं बचाएंगे, तो स्वच्छ हवा और जल केवल सपना बनकर रह जाएगा।

15 जनवरी तक चलेगा महाअभियान

श्री अमलियार ने जानकारी दी कि एनएसयूआई केवल विरोध ही नहीं, बल्कि भविष्य बचाने की जिम्मेदारी भी निभा रही है।

  • लक्ष्य: 15 जनवरी तक झाबुआ एनएसयूआई के 200 से 250 कार्यकर्ता जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में प्रतिदिन पौधारोपण करेंगे।
  • जिम्मेदारी: संस्थाओं के कर्मचारियों को पौधे भेंट कर उनकी देखरेख का अनुरोध भी किया जाएगा।

Gen Z से आगे आने की अपील

जिलाध्यक्ष ने युवाओं और ‘Gen Z’ से अपील करते हुए कहा कि पेड़ काटना नहीं, बल्कि पेड़ लगाना ही सच्ची देश सेवा है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एनएसयूआई जिला महामंत्री विनोद गणावा, जिला उपाध्यक्ष अलकेश नलवाया, जिला सचिव शंकर नलवाया, आदर्श कॉलेज प्रभारी मनोश गुंडिया, अध्यक्ष कान्तिलाल भूरिया, महामंत्री आशीष भाबोर, सचिव संजू भाबोर, तानसिंह खराड़ी, कैलाश भूरिया, दिलीप गुंडिया, कमलू भूरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *