,

झाबुआ: शंकर सिंह भूरिया बने राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला अध्यक्ष, कांग्रेस नेताओं ने जताया हर्ष

झाबुआ। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन भोपाल ने झाबुआ जिले में संगठन की कमान अनुभवी कांग्रेस नेता शंकर सिंह भूरिया (परवट) को सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति से यह नियुक्ति की गई है। इस घोषणा के बाद जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। ​राजनीतिक अनुभव और…

img 20260108 wa00353741726487557477615

झाबुआ। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन भोपाल ने झाबुआ जिले में संगठन की कमान अनुभवी कांग्रेस नेता शंकर सिंह भूरिया (परवट) को सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति से यह नियुक्ति की गई है। इस घोषणा के बाद जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

राजनीतिक अनुभव और पकड़

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शंकर सिंह भूरिया का पंचायती राज में लंबा अनुभव रहा है। वे पूर्व में जनपद पंचायत झाबुआ के दो बार अध्यक्ष और एक बार उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके इसी अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत

श्री भूरिया की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, प्रदेश महामंत्री निर्मल मेहता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमाल मालू, और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खुनसिंह गुण्डिया, वसीम सैयद व विशाल राठौर ने उनका स्वागत किया और बधाई दी।

img 20260108 wa00353741726487557477615

जल्द होगा कार्यकारिणी का गठन

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर शंकर सिंह भूरिया ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे और जिले में पंचायत राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports