Jhabua : नशे से दूरी अभियान, करवड़ में पुलिस अफसरों ने बच्चों को दिलाई ‘नशा मुक्ति’ की शपथ

Jhabua :आज के दौर में नशे की लत युवाओं की नसों में इस कदर घुल रही है कि कई हंसते-खेलते परिवार बर्बाद हो रहे हैं। समाज में बढ़ती इसी जानलेवा प्रवृत्ति पर जोरदार अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस नशे से दूरी अभियान चला रही है…

jhabua karwad nasha

Jhabua :आज के दौर में नशे की लत युवाओं की नसों में इस कदर घुल रही है कि कई हंसते-खेलते परिवार बर्बाद हो रहे हैं। समाज में बढ़ती इसी जानलेवा प्रवृत्ति पर जोरदार अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस नशे से दूरी अभियान चला रही है । प्रदेश के साथ-साथ झाबुआ में अलग अलग जगहों पर इसके तरह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। ‘नशे से दूरी है जरूरी’ संदेश के साथ जिलेभर में पुलिस प्रशासन द्वारा गांव-गांव और स्कूलों में जाकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में पेटलावद पुलिस थाना अंतर्गत आने वाली करवड़ चौकी क्षेत्र में एक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें सही रास्ते पर चलने का पाठ पढ़ाया।

jhabua karwad nasha

Jhabua में भी चल रहा सीएम और डीजीपी के निर्देश पर अभियान

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना के सख्त निर्देशों के तहत 15 जुलाई से 30 जुलाई तक पूरे प्रदेश में एक विशेष नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। झाबुआ जिले में इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी तारतम्य में पेटलावद एसडीओपी (SDOP) अनिरुक्ति सबनानी करवड़ स्थित ‘राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह शासकीय सीनियर बालक छात्रावास’ पहुंचे और वहां मौजूद स्कूली बच्चों और युवाओं से सीधा संवाद किया।

jhabua करवड़ में पुलिस अफसरों ने बच्चों को दिलाई 'नशा मुक्ति' की शपथ

Jhabua करवड़ में बच्चों और ग्रामीणों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

छात्रावास में आयोजित इस चौपाल में एसडीओपी सबनानी ने बच्चों को नशे के उन खौफनाक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया जो एक इंसान के शरीर, भविष्य और परिवार को पूरी तरह खत्म कर देते हैं। उन्होंने बच्चों को समझाया कि असली बहादुरी नशे में नहीं, बल्कि इससे दूर रहकर एक स्वस्थ और कामयाब जीवन जीने में है। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों, युवाओं और वहां मौजूद ग्रामीणों ने हाथ आगे बढ़ाकर जीवन भर नशा न करने और अपने समाज को नशा मुक्त बनाने की गंभीर शपथ ली।

इस महत्वपूर्ण और सार्थक कार्यक्रम में एसडीओपी के साथ करवड़ चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत, छात्रावास अधीक्षक रितेश गामड़, ग्रामीण गंगाराम डामोर, अरुण भोला पाटीदार सहित स्कूल के कई बच्चे और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पुलिस की यह पहल निश्चित तौर पर उस युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ा मार्गदर्शन है, जो अज्ञानता या बुरी संगत में पड़कर अपनी जिंदगी दांव पर लगा रही है।

ताजा और विस्तृत खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं: www.jhabuapost.com

‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी है कोई सामाजिक पहल, अवैध नशे का कारोबार या कोई खबर?

हमें सीधे WhatsApp पर भेजें: 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports