Jhabua Police Action: 14 हजार लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर

Jhabua Police Action : झाबुआ जिले में अवैध शराब माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए पुलिस लगातार कड़े प्रहार कर रही है। पुलिस अधीक्षक (SP) श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस और प्रशासन…

Jhabua Police Action illegle liqure

Jhabua Police Action : झाबुआ जिले में अवैध शराब माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए पुलिस लगातार कड़े प्रहार कर रही है। पुलिस अधीक्षक (SP) श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस और प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 14 हजार लीटर जब्त अवैध शराब को जमीन में दफन (नष्ट) कर दिया है। शराब की पेटियों को चकनाचूर करने के लिए बाकायदा जेसीबी (JCB) और भारी-भरकम रोड रोलर का इस्तेमाल किया गया ।

Jhabua Police Action: मेघनगर और कालीदेवी के 9 मामलों की थी शराब

झाबुआ पुलिस द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानों के मालखानों में भारी मात्रा में शराब जमा हो गई थी। पुलिस ने इसके विधिवत नष्टीकरण (Destruction) के लिए नियमानुसार झाबुआ कलेक्टर को पत्राचार किया था।

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के आदेश पर जब्तशुदा अवैध शराब को नष्ट करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया। इसी समिति की देखरेख में थाना मेघनगर और थाना कालीदेवी में दर्ज कुल 09 अलग-अलग प्रकरणों (मामलों) में जब्त शराब को नष्ट करने की कार्रवाई की गई।

हवाई पट्टी पर JCB और रोलर से किया नष्ट

प्रशासन ने इस महा-नष्टीकरण के लिए झाबुआ स्थित हवाई पट्टी (Airstrip) की सरकारी जमीन को चुना। यहां कुल 13,975.4 बल्क लीटर अवैध शराब को मैदान में बिछाया गया और फिर जेसीबी मशीन व रोलर की सहायता से शराब की बोतलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया।

इन अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई: शराब नष्टीकरण की इस बड़ी कार्रवाई के दौरान मौके पर झाबुआ के संयुक्त कलेक्टर, आबकारी विभाग की टीम और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) श्री कमलेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके अलावा कालीदेवी थाना प्रभारी (निरीक्षक) श्री जयराज सोलंकी, निरीक्षक श्री जयसीराम बरडे और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) श्री अमित बघेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Jhabua Police Action illegle liqure

झाबुआ पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध शराब, ड्रग्स और नशे के अन्य अवैध कारोबार पर इसी तरह कानूनी डंडा और रोलर चलता रहेगा।

ताजा और विस्तृत खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं: www.jhabuapost.com

‘झाबुआ पोस्ट’ (Jhabua Post) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें:

📲 WhatsApp चैनल: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें

📘 Facebook पेज: यहाँ क्लिक कर लाइक करें

▶️ YouTube चैनल: यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

🚨 आपके आस-पास भी हो रहा है अवैध शराब का कारोबार?

हमें सीधे WhatsApp पर सूचना दें (आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी): 👉 9407154083 पर मैसेज करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports