जमीन विवाद में खूनी संघर्ष ,1 की मौत 2 गंभीर घायल

जमीनी विवाद मे खूनी संघर्ष ……1 की मौत 2 घंभीर घायल …… पुलिस बल मौके पर……।

011

झाबुआ जिले के परवलिया गांव में खूनी संघर्ष में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए । मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है । परवलिया गांव के जोहा फलियां निवासी नाहटिया सेतिया भाबोर शुक्रवार सुबह जब अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी आरोपी उनके खेत पर हथियार और डंडे लेकर पहुंचे और उनसे विवाद करने लगे ।

40 साल के नाहटिया पर आरोपियों ने हमला कर दिया । इस हमले में नाहटिया की मौत हो गई, जबकि परिवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है । घायलों को इलाज के लिए थांदला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है । पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है औरआरोपियों की तलाश जारी है ।

जमीन विवाद 1 शख्स की गई जान ।

जानकारी के मुताबिक नाहडिया और और कुछ लोगों के बीच जमीन विवाद था, शुक्रवार सुबह आरोपी उसके खेत पर पहुंचे और उस हमला कर दिया । बताया जा रहा है कि अर्पित वेस्ता मुनिया 25 वर्ष निवासी परवलिया , जयेश मालजी मुनिया 27 वर्ष निवासी परवलिया ,जोहसिंह पिता देवचन्द मुनिया , देवचन्द पिता भीमा मुनिया , वेस्ता पिता देवचन्द मुनिया, मालजी पिता देवचन्द मुनिया ने धारदार हथियार के साथ वहां पहुंचे और अचानक उन पर हमला कर दिया । घटना में नाहटिया भाबोर की मौत हो गई है ।

जमीन विवाद में एक की मौत ।

जबकि 80 साल की हीरा और 36 साल की काली बाई पति नाहटिया भाभोर गंभीर रूप से घायल हो गई । घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से थांदला के सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया । फिलहाल थांदला पुलिस मौके पर मौजूद है । आरोपियों की तलाश जारी है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports