झाबुआ: श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन, अयोध्या की शीतल दीदी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

झाबुआ। जिले के ग्राम करवड़ के समीपस्थ ग्राम छायन पश्चिम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का महाप्रसादी और भंडारे के साथ धूमधाम से समापन हुआ। 25 अप्रैल से शुरू हुई इस कथा में अयोध्या से पधारीं सुप्रसिद्ध कथा वाचक रामायणी पूज्या शीतल दीदी ने अपने मुखारविंद से भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित…

img 20260501 wa00164485687901877927182

झाबुआ। जिले के ग्राम करवड़ के समीपस्थ ग्राम छायन पश्चिम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का महाप्रसादी और भंडारे के साथ धूमधाम से समापन हुआ। 25 अप्रैल से शुरू हुई इस कथा में अयोध्या से पधारीं सुप्रसिद्ध कथा वाचक रामायणी पूज्या शीतल दीदी ने अपने मुखारविंद से भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित की, जिसका लाभ उठाने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण कथा स्थल पहुंचे।

भक्ति और उल्लास के साथ निकली कलश यात्रा

कथा के मुख्य जजमान और क्षेत्रीय सरपंच हरिसिंह डामर द्वारा भागवत पोथी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई थी, जिसमें मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सात दिनों तक चले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।

झाबुआ: श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन, अयोध्या की शीतल दीदी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

प्रमुख अतिथियों ने किया पोथी पूजन

​कथा के समापन अवसर पर क्षेत्र की गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमतसिंह गंगाखेड़ी, भंवर सिंह गहलोत, तेजमल सोलंकी, बद्रीलाल भालोड (देहड़ी) और उपसरपंच तेजपाल सिंह राठौड़ ने व्यासपीठ का पूजन कर शीतल दीदी से आशीर्वाद प्राप्त किया। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति और ग्रामवासियों द्वारा किया गया।

img 20260501 wa00164485687901877927182

विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

​सप्त दिवसीय कथा की पूर्णाहुति के पश्चात समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। देर शाम तक चले इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में छायन पश्चिम के युवाओं और वरिष्ठ जनों का सराहनीय योगदान रहा।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports