Ladali bahana : आज जमा होगी 25 वीं किश्त, सीएम डॉ मोहन यादव करगें सिंगल क्लिक से!

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर के बरगी से लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे राशि, विकास कार्यों की भी सौगात भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 16 जून को जबलपुर जिले के बरगी विधानसभा के ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में प्रदेश की लाड़ली बहनों, सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों, संबल…

बिजली बंद रहेगी 20250616 103346 0000

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर के बरगी से लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे राशि, विकास कार्यों की भी सौगात

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 16 जून को जबलपुर जिले के बरगी विधानसभा के ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में प्रदेश की लाड़ली बहनों, सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों, संबल योजना के हितग्राहियों और गैस सिलेंडर रिफिलिंग योजना के लाभार्थियों के खातों में जून माह की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस कार्यक्रम में कुल 1551 करोड़ 44 लाख रुपये की राशि प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। यह लाड़ली बहना योजना की 25वीं किश्त होगी, जिसके तहत हर बहन को प्रति माह 1250 रुपये मिलते हैं।

साथ ही मुख्यमंत्री 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 341 करोड़ रुपये, 27 लाख बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के 39.14 करोड़ रुपये और संबल योजना के 6821 श्रमिक परिवारों को 150 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का भी सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों की भी सौगात देंगे। इस दौरान कुल 22 करोड़ 44 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।

लोकार्पण होने वाले प्रमुख निर्माण कार्य:

घाट पिपरिया में 4.18 करोड़ रुपये से आदिवासी कन्या छात्रावास भवन।

शहपुरा आईटीआई में 2.89 करोड़ रुपये से नया भवन।

बेलखेड़ा में 4.47 करोड़ रुपये से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।

पिपरिया कला में 2.95 करोड़ रुपये से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।

शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 लाख रुपये का अतिरिक्त भवन।

जिन कार्यों का होगा भूमिपूजन:

सुंदरादेही में 1.39 करोड़ रुपये से शासकीय हाई स्कूल भवन।

बेलखेड़ा में 4.04 करोड़ रुपये से जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास।

नारायणपुर घाना में 2 करोड़ रुपये से संभाग स्तरीय सामुदायिक भवन।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर विभिन्न हितग्राही योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से हितलाभ वितरण भी करेंगे।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports