दिल्ली में बड़ा धमाका: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में विस्फोट, नौ की मौत, राजधानी हाई अलर्ट पर

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली रविवार दोपहर दहल उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 4 के पास एक कार में जोरदार विस्फोट..

fb img 17627874565893528559011920732401

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली रविवार दोपहर दहल उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 4 के पास एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। अब तक 9 लोगों की मौत और कई घायल होने की खबर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका मेट्रो स्टेशन से करीब 25 मीटर की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी के पास हुआ। अचानक हुई तेज आवाज और आग की लपटों से इलाके में अफरातफरी मच गई। कई वाहन मलबे में तब्दील हो गए और कुछ लोग झुलस गए।

विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सादीक नगर स्थित स्पेशल सेल यूनिट और बम निरोधक दस्ता (BDDS) ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया है। लाल किला, जामा मस्जिद और दरियागंज इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि “धमाके की प्रकृति और इस्तेमाल किए गए विस्फोटक की जांच की जा रही है। कार के टुकड़े दूर-दूर तक फैल गए हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि विस्फोट बेहद ताकतवर था।”

धमाके के बाद दिल्ली मेट्रो के लाल किला स्टेशन के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं और आसपास के इलाकों में यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार वहां कब और किसने पार्क की थी।

fb img 17627874565893528559011920732401

आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि धमाके के बाद कई मिनटों तक आग की लपटें और धुएं के गुबार आसमान में उठते रहे। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद पूरे दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी प्रमुख बाजारों, मेट्रो स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों और सरकारी भवनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

fb img 17627874478941464431111615125612

प्रधानमंत्री कार्यालय और गृहमंत्रालय को घटना की जानकारी दी गई है। केंद्रीय जांच एजेंसियां भी मौके पर रवाना हो चुकी हैं।

फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed