,

Dhar: बीजेपी नेताओं की तस्वीर रख कर कांग्रेस ने किया ‘सद्बुद्धि यज्ञ’

Dhar (सरदारपुर)।सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं होने से नाराज कांग्रेस ने सोमवार को सरदारपुर में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद पंचायत परिसर के पास ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ का आयोजन किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कृषि मंत्री एंदल सिंह…

screenshot 20251013 194518 whatsapp1568384812183781937

Dhar (सरदारपुर)।
सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं होने से नाराज कांग्रेस ने सोमवार को सरदारपुर में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद पंचायत परिसर के पास ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ का आयोजन किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना की तस्वीरें रखकर उनकी “सद्बुद्धि” के लिए प्रार्थना की गई।

screenshot 20251013 194518 whatsapp1568384812183781937

यज्ञ में सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने आहुति देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य 5328 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, लेकिन प्रदेश सरकार उस दर पर खरीदी नहीं कर रही। किसानों की मेहनत का उचित मूल्य न मिलने से वे परेशान हैं, और सरकार मौन बनी हुई है।

विधायक ग्रेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री भावांतर योजना को लेकर अलग-अलग बयान दे रहे हैं, जिससे किसान भ्रमित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों को एक बार फिर भावांतर योजना के भंवर में उलझा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2017-18 में सोयाबीन पर 500 रुपये का भावांतर किसानों को नहीं मिला था। इसी तरह लहसुन और प्याज उत्पादक किसानों को भी पूर्व में उनकी राशि नहीं दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं तो उचित बीमा और मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा है।

ग्रेवाल ने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही, जबकि नकली खाद, बीज और दवाइयां बनाने वाली कंपनियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

यज्ञ में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में संपन्न हुआ। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक इस तरह के शांतिपूर्ण विरोध कार्यक्रम जारी रहेंगे।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports