Jhabua अनोखी पहल: गौ माता के पूजन से हुआ मोबाइल दुकान का शुभारंभ, सनातन परंपरा की मिली झलक

JHABUA : कभी सुना है कि किसी मोबाइल दुकान का उद्घाटन गौ बछड़े से कराया गया हो? झाबुआ में ऐसा एक अनोखा उद्घाटन देखने को मिला एक मोबाइल शॉप का , जब स्थानीय व्यापारी निहिर बरडिया ने अपनी नई मोबाइल शॉप ‘पुजारा टेलीकॉम मोबाइल’ का शुभारंभ भारतीय सनातन परंपरा और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया।…

img 20251016 wa00584099901495019890080

JHABUA : कभी सुना है कि किसी मोबाइल दुकान का उद्घाटन गौ बछड़े से कराया गया हो? झाबुआ में ऐसा एक अनोखा उद्घाटन देखने को मिला एक मोबाइल शॉप का , जब स्थानीय व्यापारी निहिर बरडिया ने अपनी नई मोबाइल शॉप ‘पुजारा टेलीकॉम मोबाइल’ का शुभारंभ भारतीय सनातन परंपरा और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया।

img 20251016 wa00584099901495019890080

निहिर बरडिया, जो पहले से फ्रेंड्स मोबाइल गैलरी और आरव गिफ्ट एंड टॉयज हाउस जैसे प्रतिष्ठान चला रहे हैं, ने इस बार परंपरा और व्यवसाय को एक नई दिशा दी। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र और जैन धर्म के नवकार मंत्र से हुई। इसके बाद गौ माता और गौ बछड़े की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। आरती के बाद उन्हें गुड़, रोटी और हरा चारा अर्पित कर सम्मानित किया गया।

img 20251016 wa00493932520793424414372

उद्घाटन का सबसे खास पल तब आया जब गौ बछड़े को दुकान के भीतर प्रवेश कराकर शुभारंभ कराया गया। यह दृश्य न केवल भारतीय संस्कृति की आत्मा को जीवंत करता है, बल्कि आधुनिक दौर में सनातन जीवन मूल्यों के प्रति आस्था का प्रतीक भी बना।

img 20251017 wa00009155961119730334922

इस अवसर पर स्थानीय व्यापारी, मित्रमंडल और परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने निहिर बरडिया की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के बदलते समय में भी ऐसे उदाहरण हमें हमारी संस्कृति और परंपरा से जोड़ते हैं।

‘पुजारा टेलीकॉम मोबाइल’ का यह शुभारंभ झाबुआ में सनातन संस्कृति, धर्म और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण का एक प्रेरक संदेश बन गया है। यह आयोजन बताता है कि जब परंपरा और आधुनिकता का संगम होता है, तो वह समाज को नई दिशा और पहचान देता है।

लेखक के बारे में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

About the Author

virendra singh rathore
virendra singh rathore

virendra singh rathore

संस्थापक और संपादक है, 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं । नेशनल,रीजनल चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव । डिजिटल पत्रकार के रूप मे भी सक्रिय हैं.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports