Jhabua Post

Local भी,Global भी !

e-way bill: के बिना वाहन बार्डर पर, 13 लाख का जुर्माना

WhatsApp Image 2024 03 19 at 4.12.37 PM e1710847414627

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद जिले में अंतर्राज्यीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गईहै । राजस्थान सीमा पर टिमरवानी चेक पोस्ट पर वाहन चैंकिग के दौरान बिना ईवे बिल के तीन वाहनों पर कार्रवाई की गई है । कार्रवाई थांदला एसडीएम तरूण जैन , पुलिस और जीएसटी विभाग ने की है ।

e-way bill बिना गाड़ी पहुंची टिमरवानी चेक पोस्ट पर, प्रशासन ने की कार्रवाई ।

e-way bill  बिना गाड़ी पहुंची टिमरवानी चेक पोस्ट पर, प्रशासन ने की कार्रवाई ।

जानकारी के मुताबिक अंतर्राज्यीय बॉर्डर चेक पोस्ट टिमरवानी पर तीन वाहनों MP09GJ1410, MP09GJ1412 और MP09GJ1408 की जांच की गई । जांच में बिना ईवे बिल के पान मसाला परिवहन करते पाया गया। जिस कारण से जीएसटी अधिनियम की धारा 68 के तहत लगभग 13 लाख की पेनल्टी लगाई गई ।
चैक पोस्ट पर कार्रवाई के थांदला एसडीएम तरुण जैन, एसडीओपी थांदला रविन्द्रसिंह राठी ,सहायक आयुक्त जीएसटी दिलीप राठौर और थाना प्रभारी थांदला दिनेश रावत मौजूद थे ।

वीडियो खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करें । और अधिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए WWW.jhabuapost.com । लोकल भी ग्लोबल भी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *